Aayudh

Categories

Rahul Gandhi in Parliament : राहुल गांधी का PM मोदी पर ‘बालाकोट के जादूगर’ वाला कटाक्ष, संसद में हंगामा

Rahul Gandhi in Parliament

Rahul Gandhi in Parliament : नई दिल्ली। विशेष सत्र 2026 के दौरान लोकसभा में उस वक्त जोरदार हंगामा हो गया, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा कटाक्ष करते हुए उन्हें “बालाकोट के जादूगर” कह दिया। इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ा विरोध किया और सदन में नारेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने उनके विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया।

लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। बिलों पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी।

बालाकोट पर राहुल का बयान बना विवाद की वजह

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक को सरकार ने “जादू” की तरह पेश किया, जबकि सच्चाई कुछ और है। उन्होंने दावा किया कि पायलट्स को पाकिस्तानी एयर बेस पर हमला न करने के निर्देश दिए गए थे। इस बयान के बाद BJP सांसदों ने तुरंत विरोध जताया और सदन का माहौल गरमा गया।

Lok Sabha Delimitation Controversy : लोकसभा सीटें कैसे होंगी 850? गृहमंत्री अमित शाह ने दिया गणित

‘जादूगर पकड़ा गया’- राहुल का सीधा हमला

नेता विपक्ष (Rahul Gandhi) ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए कहा कि “बालाकोट, नोटबंदी और सिंदूर का जादूगर अब पकड़ा गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर “चुनावी नक्शा बदलने” की कोशिश कर रही है।

राहुल ने यह भी कहा कि यह बिल महिलाओं को सशक्त नहीं बल्कि “कमजोर” करेगा और इसे “शर्मनाक कानून” बताया। उन्होंने मांग की कि 2023 में पास हुए पुराने कानून को ही लागू किया जाए, जिस पर विपक्ष समर्थन देने को तैयार है।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि सरकार ने अमेरिका के साथ दबाव में एक समझौता किया है, जिस पर “कोई भी प्रधानमंत्री सामान्य हालात में हस्ताक्षर नहीं करता।” हालांकि उन्होंने इस पर विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन इसे लेकर भी सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई।

Weather Update : गर्मी के बीच राजस्थान में ओले गिरे, यूपी में पारा 44°C पार; MP-CG में लू का अलर्ट

सरकार का पलटवार और हंगामा

राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ा पलटवार किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल के बयान को “असंसदीय” बताते हुए आपत्ति जताई।

महिला आरक्षण बिल पर भी गरमाई बहस

इसी दौरान राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बिल महिला सशक्तिकरण के लिए नहीं है, बल्कि इसका मकसद जाति जनगणना को साइडलाइन करना और देश के चुनावी नक्शे को बदलना है। उन्होंने इसे “एंटी-नेशनल एक्ट” तक बताया और कहा कि विपक्ष इसका विरोध करेगा।

Amravati Video Scandal : अमरावती स्कैंडल में अब तक 4 आरोपी अरेस्ट, अयान का घर जमींदोज; ऐसे फंसाता था लड़कियों को

महिलाओं का बिल नहीं है

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रस्तावित कदम “महिलाओं का बिल नहीं है” और इसका इससे कोई लेना-देना नहीं है महिला सशक्तिकरण से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश है। उन्होंने यह बात संसद के स्पेशल सेशन के दौरान महिला आरक्षण बिल और डिलिमिटेशन पर कही।

Women’s Reservation Bill : महिला आरक्षण कानून लागू, देर रात नोटिफिकेशन जारी; जानिये क्या है इसके मायने

स्पीकर की दखल और कार्यवाही प्रभावित

सदन में बढ़ते हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कई बार हस्तक्षेप किया और सांसदों से मर्यादा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने राहुल गांधी के “जादूगर” वाले उदाहरण पर भी आपत्ति जताई और उन्हें मुद्दे पर केंद्रित रहने को कहा। विपक्ष का आरोप है कि सरकार सवालों से बच रही है, जबकि सत्ता पक्ष इसे राष्ट्रवाद विरोधी बयान बता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *