Aayudh

Categories

President MP Visit : विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी प्रदर्शनी का अवलोकन, मरीज-रक्तदाता और सरपंच होंगे सम्मानित

President MP Visit

President MP Visit : भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के दूसरे दिन आज ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। यहां विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर सिकल सेल रोग के उन्मूलन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Student Suicides : NEET री-एग्जाम के दबाव से एक और छात्रा ने की खुदकुशी, अब तक 10 मौतें

सिकल सेल उन्मूलन के लिए लगातार सक्रिय है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश सरकार सिकल सेल रोग को खत्म करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। विशेष रूप से जनजातीय बहुल जिलों में बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य रोग की समय पर पहचान करना और प्रभावित लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है ताकि अधिक से अधिक लोग जांच करवाएं और बीमारी के प्रति सचेत रहें।

1.32 करोड़ से अधिक लोगों की हुई जांच

सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 32 लाख 43 हजार 877 से अधिक लोगों की सिकल सेल जांच की जा चुकी है। इस दौरान 39 हजार 948 रोगियों की पहचान हुई है, जबकि 2 लाख 42 हजार 648 लोगों को सिकल सेल कैरियर के रूप में चिन्हित किया गया है।

कांग्रेस शुरू करेगी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, NEET घोटाले से लेकर युवाओं के सभी मुद्दों पर बनी विशेष समिति

यह अभियान राज्य में रोग नियंत्रण और समय पर उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती पहचान से रोग के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

मरीजों की निगरानी और जागरूकता पर विशेष जोर

राज्य सरकार ने अब तक 1 करोड़ 20 लाख 28 हजार 881 से अधिक सिकल सेल कार्ड वितरित किए हैं। इसके अलावा समुदाय स्तर पर सहयोग और जागरूकता बढ़ाने के लिए 3,700 सिकल मित्रों को प्रशिक्षित किया गया है। ये प्रशिक्षित कार्यकर्ता ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को बीमारी की जानकारी देने के साथ-साथ मरीजों की सहायता भी कर रहे हैं।

Bengal LoP Row : ममता बनर्जी को हाई कोर्ट से झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे नेता प्रतिपक्ष; स्पीकर के फैसले पर रोक नहीं

सरकार द्वारा रोगियों की नियमित निगरानी की जा रही है और जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इससे सिकल सेल मुक्त मध्यप्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *