Aayudh

Categories

President MP Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बैतूल पहुंचीं, जनजातीय समाज के सशक्तिकरण महासम्मेलन में होंगी शामिल

President MP Visit

President MP Visit : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गुरुवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन हुआ। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर मिलानपुर टोल नाका स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे जिले में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत समारोह के बाद उनका काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुआ।

जनजातीय समाज के सशक्तिकरण पर केंद्रित महासम्मेलन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” विषयक महासम्मेलन में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

महासम्मेलन का उद्देश्य जनजातीय समाज में जागरूकता, सामाजिक विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। राष्ट्रपति कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर समाज के विकास और सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विचार साझा करेंगी।

US-Iran War Ends : अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म! ट्रंप चिल्लाकर बोले-“डील साइन”, पेजशकियान ने वर्साय पैलेस में दिए डिजिटल दस्तखत

पौधरोपण और प्रदर्शनी का करेंगी अवलोकन

कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सबसे पहले पौधरोपण करेंगी। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास और जनकल्याण योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगी।

मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ होगी। दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद कलश एवं ध्वज पूजन के माध्यम से महासम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति जनसभा को संबोधित करेंगी।

G-7 Summit : PM मोदी ने ट्रंप के सामने उठाया Hormuz का मुद्दा, ट्रंप ने कहा- मोदी के रहते भारत पर हमला तो अमेरिका साथ खड़ा रहेगा

सुरक्षा व्यवस्था और यातायात में बदलाव

राष्ट्रपति का काफिला मिलानपुर हेलीपैड से भारत भारती, सोनाघाटी फॉरेस्ट बैरियर, चक्कर रोड, कोतवाली चौक, गणेश मंदिर, कॉलेज चौक और पुलिस कंट्रोल रूम मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा।

वीवीआईपी दौरे को देखते हुए पूरे मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव भी लागू किए हैं ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Bhopal Luxury Car Fraud : भोपाल मे किराए के बहाने हड़प लीं लग्जरी कारें! 5 करोड़ का खेल, 40 गाड़ियां बरामद

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। कमिश्नर श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

अधिकारियों ने नागरिकों से निर्धारित यातायात और पार्किंग नियमों का पालन करने की अपील की है। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति दोपहर 12:45 बजे ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *