PM Surya Ghar Yojana : भोपाल। पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत मध्य प्रदेश के 1 लाख 21 हजार 838 से अधिक घर लाभांवित हुए हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट सजहा की है। जिमें उन्होंने कहा कि, स्वच्छ ऊर्जा से रोशन नया भारत।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस योजना को भारत के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह पहल देश को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रही है।
देशभर में 40 लाख परिवारों को मिला लाभ
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में अब तक 40 लाख परिवार सौर ऊर्जा से लाभान्वित हो चुके हैं। इन घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे लोगों के बिजली बिल में बड़ी कमी आई है। कई परिवार अब लगभग शून्य बिजली बिल की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह योजना केवल बिजली बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का भी मजबूत माध्यम बन रही है। सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
स्वच्छ ऊर्जा से रोशन नया भारत….
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ भारत को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर रही है।
आज देशभर के 40 लाख घरों में रूफटॉप सोलर स्थापित हुए हैं,… pic.twitter.com/kknJkamBHQ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 29, 2026
मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा सोलर नेटवर्क
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में भी पीएम सूर्य घर योजना का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 21 हजार 838 से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इन सोलर संयंत्रों से प्रदेश में 456 मेगावॉट से अधिक स्वच्छ सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी। राज्य सरकार भी सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार योजना से जुड़ सकें।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। इससे लोग अपनी बिजली खुद तैयार कर रहे हैं और ऊर्जा के लिए पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम हो रही है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इस योजना का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। सौर ऊर्जा न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य तैयार करने में भी मददगार साबित होगी।
क्या है पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना देश में स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभा रही है। इस योजना का उद्देश्य देश के करोड़ों परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली के खर्च को कम करना और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जिससे लोग अपनी जरूरत की बिजली खुद तैयार कर सकें।