Aayudh

Categories

Nirmala Sapre : जो 300 करोड़ देगा मैं उसी के साथ, बीना विधायक निर्मला सप्रे के बयान से गरमाई सियासत

Nirmala Sapre

Nirmala Sapre : सागर। मध्य प्रदेश की राजनीति में बीना विधायक निर्मला सप्रे का नया बयान चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस से विधायक चुनी गईं निर्मला सप्रे ने दो साल पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली थी। तभी से उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर मामला हाई कोर्ट में लंबित है।

अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। निर्मला सप्रे ने कहा कि “जो 300 करोड़ रुपए देगा और बीना को जिला बनाएगा, मैं उसके साथ हूं।” उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक विश्लेषक अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इतने बड़े विकास कार्य केवल सरकार के स्तर पर ही संभव हैं।

Suvendu Adhikari Oath : बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बनें सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल समेत 5 बने मंत्री

सदस्यता मामले पर कोर्ट के फैसले का इंतजार

बीना विधायक निर्मला सप्रे से जब उनकी सदस्यता को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि जो भी फैसला अदालत देगी, वह उसे स्वीकार करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल इस मुद्दे पर ज्यादा बोलना उचित नहीं होगा। हालांकि, उनके बयान ने यह संकेत जरूर दिया कि वे विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कर रही हैं। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा सरकार के समर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है।

उमंग सिंघार को खुली चुनौती

निर्मला सप्रे ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का नाम लेते हुए उन्हें खुली चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस और उमंग सिंघार बीना के विकास के लिए 300 करोड़ रुपए ला सकते हैं और बीना को जिला बना सकते हैं, तो वह उनके साथ जाने के लिए तैयार हैं।

इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। विपक्ष इसे भाजपा समर्थक बयान बता रहा है, जबकि समर्थकों का कहना है कि विधायक सिर्फ क्षेत्र के विकास की बात कर रही हैं।

Makhanlal Sarkar : कौन हैं माखनलाल सरकार, शॉल ओढ़ाकर पीएम मोदी ने मंच छुएं पैर

कांग्रेस पर महिलाओं को दबाने का आरोप

निर्मला सप्रे ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि वे एक सक्रिय विधायक के रूप में काम करें। उनके अनुसार महिलाओं को दबाने की राजनीति की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि बीना में पिछले 15 से 20 वर्षों में जितना विकास नहीं हुआ, उससे ज्यादा काम अब हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री की मदद से क्षेत्र में 300 करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। यही कारण है कि विरोधी परेशान हैं।

कांग्रेस ने किया पलटवार

निर्मला सप्रे के बयान पर कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा हर चीज को व्यापार की तरह देखती है और अब निर्मला sप्रे की सोच भी वैसी ही हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट की कीमत लगाती है और जनता के जनादेश का मजाक उड़ाती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर निर्मला सप्रे और भाजपा खुद को इतना मजबूत मानते हैं, तो उन्हें दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए। जनता उन्हें जवाब दे देगी।

Tamil Nadu Suspense : आज भी शपथ नहीं ले पाएंगे Thalapathy Vijay, 2 और विधायकों का समर्थन जरूरी

राजनीतिक भविष्य पर बनी नजर

निर्मला सप्रे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनकी सदस्यता को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मामला मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है।

फिलहाल सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है। यदि अदालत उनके खिलाफ फैसला देती है, तो बीना विधानसभा सीट पर उपचुनाव की स्थिति भी बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *