NCRB Reports 2024 : नई दिल्ली। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने बुधवार को वर्ष 2024 की अपराध रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में देशभर में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और साइबर अपराध से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दिल्ली देश के प्रमुख महानगरों में सबसे ऊपर रही, जबकि मध्य प्रदेश कई गंभीर अपराध श्रेणियों में शीर्ष राज्यों में शामिल रहा।
महिलाओं के खिलाफ अपराध में MP पांचवें स्थान पर
NCRB रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में लगातार चौथे साल देश में पांचवें स्थान पर रहा। राज्य में 2024 के दौरान महिलाओं के खिलाफ कुल 32,832 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2023 में यह संख्या 32,342 थी। आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में हर दिन औसतन 90 से ज्यादा महिला अपराध दर्ज हुए। इनमें घरेलू हिंसा, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसे मामले शामिल हैं।
दिल्ली महानगरों में सबसे ऊपर
देश के 19 प्रमुख महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दिल्ली पहले स्थान पर रही। वर्ष 2024 में दिल्ली में महिला अपराध के 13,396 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2023 में यह संख्या 13,366 थी। NCRB रिपोर्ट ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर चिंता बढ़ा दी है।
बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में MP नंबर-1
रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्गों के खिलाफ अपराध के मामलों में मध्य प्रदेश लगातार दूसरे साल देश में पहले स्थान पर रहा। राज्य में बुजुर्गों से जुड़े 5,875 अपराध दर्ज किए गए। विशेषज्ञों का मानना है कि अकेले रहने वाले बुजुर्गों और पारिवारिक विवादों के कारण ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
ST और SC वर्ग पर अपराध के आंकड़े चिंताजनक
मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के खिलाफ अपराध के मामलों में देश में पहले स्थान पर रहा। राज्य में ST समुदाय से जुड़े 3,165 मामले दर्ज हुए। वहीं अनुसूचित जाति (SC) वर्ग पर अपराध के 7,765 मामलों के साथ मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट ने सामाजिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
Bhopal Minor Rape : 5 साल की मासूम बच्ची को 75 साल के बूढ़े एडवोकेट ने बनाया हवस का शिकार
बच्चों के खिलाफ अपराध में थोड़ी राहत
NCRB रिपोर्ट में एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में मध्य प्रदेश पिछले साल पहले स्थान पर था, लेकिन इस बार तीसरे स्थान पर पहुंच गया। राज्य में बच्चों के खिलाफ कुल 21,908 अपराध दर्ज किए गए। हालांकि यह आंकड़ा अब भी चिंता का विषय बना हुआ है।
साइबर अपराध में बढ़ती चुनौती
मध्य प्रदेश में साइबर अपराध के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2024 में साइबर क्राइम के 1,081 नए मामले सामने आए। पिछले साल के लंबित मामलों को मिलाकर कुल 2,274 केस जांच के लिए पहुंचे। इनमें से 767 मामलों का निपटारा हुआ, जबकि 1,507 मामले अब भी जांच में लंबित हैं।
साइबर अपराध में कम सजा दर चिंता का विषय
रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराध मामलों में पुलिस की चार्जशीट दर 86.2 प्रतिशत रही, जबकि अदालतों में सजा दर सिर्फ 47.9 प्रतिशत दर्ज की गई। राज्य में कुल 3,319 मामले ट्रायल के लिए लंबित हैं। इससे पेंडेंसी रेट बढ़कर 93.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
MP Gangrape Case : MP में 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, खून से लथपथ 12 घंटे तक तड़पती रही महिला
बच्चों को भी निशाना बना रहे साइबर अपराधी
बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध के 58 मामले सामने आए हैं। इनमें साइबर पोर्नोग्राफी, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और साइबर बुलिंग जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी है।
इंदौर में बेहद कम चार्जशीट दर
इंदौर में साइबर अपराध के 57 मामले दर्ज किए गए, लेकिन यहां चार्जशीट दर सिर्फ 2.6 प्रतिशत रही। इससे जांच प्रक्रिया और पुलिस कार्रवाई की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।
NCRB की रिपोर्ट्स में क्या- क्या
एससी से अपराध में मप्र लगातार दूसरे साल नंबर 2
महिला अपराध : यूपी टॉप राज्य
राज्य कुल मामले
उत्तरप्रदेश – 66,398
महाराष्ट्र – 47,954
राजस्थान – 36,563
पश्चिम बंगाल – 84.360
मध्यप्रदेश – 32,832
महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्यों में यूपी पहले तो महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा।
रेप के मामलों में मप्र चौथे नंबर पर
राजस्थान – 4,871
उत्तरप्रदेश – 3,209
महाराष्ट्र – 3,091
मध्यप्रदेश- 3,061
महिलाओं से दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान पहले स्थान पर, यूपी दूसरे, मप्र चौथे स्थान पर रहा।
मप्र में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध बढ़े
राज्य 2024 2023
मध्य प्रदेश – 5,875 – 5,738
महाराष्ट्र – 4,918 – 5,115
कर्नाटक -4,247 – 1,840
तेलंगाना – 2,907 – 2,150
तमिलनाडु – 1,898 – 2,104
बच्चों के खिलाफ अपराधः महाराष्ट्र नं. 1
उत्तरप्रदेश – 22,222
महाराष्ट्र- 24,171
मध्यप्रदेश – 21,908
Bhopal Engineer Rape : सुसाइड की धमकी देकर GF को बुलाया फिर किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मोहम्मद आकिब
एससी वर्ग
उत्तरप्रदेश 14,642
मध्यप्रदेश 7,765
बिहार 7,549
एसटी वर्ग
मध्यप्रदेश 8,165
राजस्थान 2.282
महाराष्ट्र 830