Aayudh

Categories

NCERT Syllabus : 9वीं के स्टूडेंट्स अब पढ़ेंगे इमरजेंसी, NCERT सामाजिक विज्ञान सिलेबस में नया अध्याय जोड़ा

NCERT Syllabus

NCERT Syllabus : नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक “अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड -पार्ट 1” जारी करने जा रही है। नई पुस्तक में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास, लोकतंत्र और सामाजिक विषयों की व्यापक समझ देना है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार की गई यह पुस्तक विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा भी प्रदान करेगी।

पहली बार पाठ्यक्रम में शामिल हुए चारों वेद

नई पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें पहली बार चारों वेद ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद से संबंधित जानकारी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा, पंचमहाभूत की अवधारणा और प्राचीन भारतीय चिंतन को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को समझने का अवसर मिलेगा।

Congress Special Committee : जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर कांग्रेस सक्रिय, आदिवासी अधिकारों के लिए बनाई विशेष समिति

इमरजेंसी, महिला आरक्षण और लोकतंत्र पर विशेष अध्याय

पुस्तक में वर्ष 1975 में लागू किए गए आपातकाल (इमरजेंसी) पर एक नया अध्याय जोड़ा गया है। इसके अलावा महिला आरक्षण, लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी विस्तार से शामिल किया गया है। इन अध्यायों के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्थाओं की बेहतर जानकारी मिलेगी।

मातृभाषा और गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा

जुलाई से कक्षा 9 में तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही पहली बार विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा में वर्कशीट तैयार कराई जाएंगी। छात्र केस स्टडी, प्रोजेक्ट और विभिन्न गतिविधियां अपनी मातृभाषा में भी कर सकेंगे।

MP CS Meeting : सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी मामलों पर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए कड़े निर्देश

नई पुस्तक में गतिविधि-आधारित, सहभागितापूर्ण और व्यावहारिक शिक्षण पद्धति पर विशेष जोर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विषय में भूस्खलन और 2025 की पंजाब बाढ़ को केस स्टडी के रूप में शामिल किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों की समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *