HIGHLIGHTS:
- मैहर में बड़ा हादसा
- 5 लोगों की मौत
- SUV ट्रक से टकराई
- जन्मदिन से लौट रहे थे
- एक युवक गंभीर
Maihar Road Accident: मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अचानक सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल का परिवार बर्थडे पार्टी बनाकर वापस लौट रहा था उसी दौरान ये हादसा हुआ।
यह घटना रत के करीब 1 बजे हुई, कार और ट्रक के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकला गया।
पूर्व विधायक लालजी पटेल के परिवार के थे सभी लोग
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग दिवंगत पूर्व विधायक लालजी पटेल के परिवार और करीबी रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान अंकुर पटेल, मृदुन पटेल, विशेष पटेल, हरिशंकर पटेल और एक अन्य परिजन के रूप में हुई है।
MP Road Accident: एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 5 की मौत, 4 घायल
पूरे इलाके में शोक
फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।