Aayudh

Categories

Ladli Behna Fund Transfer : लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, सीएम मोहन यादव ने महिलाओं को भेजे 1835 करोड़ रुपए!

Ladli Behna Fund Transfer

Ladli Behna Yojana Fund Transfer : नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आज गोटेगांव से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 36वीं किस्त जारी कर दी।

सिंगल क्लिक से भेजी गई राशि

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक (Single Click) के माध्यम से महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की। सरकार ने कुल 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ 67 लाख रुपए से अधिक की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी।

Gold – Silver Prices : सोना 9,000 रुपए तक महंगा! चांदी में 18,000 का उछाल, ड्यूटी बढ़ाकर 15% करने का असर

महिलाओं के खातों में आए 1500 रुपए

36वीं किस्त के तहत पात्र महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपए जमा किए गए हैं। किस्त जारी होते ही कई महिलाओं के मोबाइल पर बैंक मैसेज भी आने लगे। इससे प्रदेशभर में खुशी का माहौल देखा गया।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई। सरकार महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है।

2023 से लगातार चल रही योजना

यह योजना वर्ष 2023 में शुरू की गई थी। तब से लगातार हर महीने महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। खास बात यह है कि योजना शुरू होने के बाद अब तक एक भी किस्त नहीं रोकी गई है।

West Bengal News : CM शुभेंदु अधिकारी के दो फैसले, लाउडस्पीकर पर सख्ती और एक सीट छोड़ने का किया ऐलान

अब तक 55 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर

जून 2023 से अब तक महिलाओं के खातों में 55 हजार 926 करोड़ से अधिक राशि सीधे भेजी जा चुकी है। यह राज्य की सबसे बड़ी महिला हितैषी योजनाओं में गिनी जा रही है।

पहले 1000  रुपए मिलते थे

जब योजना शुरू हुई थी, तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए  दिए जाते थे। इसके बाद अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1250 रुपए  कर दी गई। फिर नवंबर 2025 से हर महीने 1500 रुपए  दिए जा रहे हैं।

PM Fuel Saving Appeal : इंदौर में एक दिन No Car Day ! महापौर पुष्यमित्र की बड़ी घोषणा..

36वीं किस्त जारी होने के बाद प्रदेश की लाखों महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाएं इस योजना को परिवार की आर्थिक मदद का मजबूत साधन मान रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *