Aayudh

Categories

Keralam Congress Video : केरल में कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल, महिला विधायक को जबरन गले लगाने की कोशिश

Kerala Congress Video

Keralam Congress Video : तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में उत्साह का माहौल है। लेकिन इसी बीच एक वायरल वीडियो ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेरियन फिलिप नव निर्वाचित महिला विधायक बिंदु कृष्णा को जबरन गले लगाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस व्यवहार की आलोचना शुरू कर दी है।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर की बताई जा रही घटना

जानकारी के अनुसार यह वीडियो केरल कांग्रेस मुख्यालय के बाहर का बताया जा रहा है। यहां हाल ही में चुने गए विधायकों को विधायक दल की बैठक के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान कोल्लम से विधायक बनीं बिंदु कृष्णा वहां पहुंचीं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चेरियन फिलिप उनके पास आते हैं और उन्हें गले लगाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान महिला विधायक थोड़ी असहज दिखाई देती हैं।

Bengaal New CM : शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

विरोध के बाद पीछे हटे कांग्रेस नेता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आता है कि महिला विधायक ने इस कोशिश पर सहज प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके विरोध के बाद कांग्रेस नेता पीछे हटते दिखाई देते हैं। घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर इंटरनेट पर बहस तेज हो गई है। कई लोग इसे अनुचित व्यवहार बता रहे हैं और कांग्रेस से जवाब मांग रहे हैं।

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इस पूरे मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता अजय सहरावत ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर तंज कसा। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया देगी। भाजपा नेताओं ने इसे महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है।

TN New CM : विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, कांग्रेस के बाद इन तीन पार्टियों ने किया सपोर्ट

सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग तेज

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने कांग्रेस नेता के व्यवहार की आलोचना की है।

कुछ लोगों ने पार्टी से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। हालांकि अब तक कांग्रेस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राजनीतिक हलकों में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

TCS Case Update : नासिक TCS कांड में बड़ी गिरफ्तारी, 25 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी निदा खान

कांग्रेस की छवि पर उठ रहे सवाल

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी जीत के बाद इस तरह का विवाद कांग्रेस की छवि को प्रभावित कर सकता है। सोशल मीडिया के दौर में इस तरह के वीडियो तेजी से वायरल होते हैं और राजनीतिक दलों पर दबाव बढ़ जाता है। अब सभी की नजर कांग्रेस की अगली प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है।

यहां देखिये वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *