Aayudh

Categories

Gold price down: चांदी ₹3761 टूटकर ₹2.65 लाख पर, सोना ₹1116 हुआ सस्ता

Gold Price Today

HIGHLIGHTS:

  • चांदी ₹3,761 सस्ती हुई
  • सोना ₹1,116 टूटा
  • चांदी ₹2.65 लाख किलो पर पहुंची
  • 49 दिनों में ₹1.21 लाख गिरी चांदी
  • शादी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत

 

Gold price down: नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक चांदी की कीमत ₹3,761 गिरकर ₹2.65 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम में भी ₹1,116 की कमी आई है। अब 10 ग्राम सोना ₹1.58 लाख में बिक रहा है। लगातार गिरती कीमतों ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है।

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा मौत मामले में NCW सख्त, 7 दिन में जवाब देने के निर्देश

ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आई चांदी

इस साल जनवरी में सोने और चांदी ने अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए थे। 29 जनवरी को चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। लेकिन अब बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 49 दिनों में ही चांदी करीब ₹1.21 लाख तक सस्ती हो चुकी है। वहीं सोने की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी बोले- मोदी और अमित शाह गद्दार, कहा BJP-RSS के खिलाफ खुलकर आवाज उठाओ

शादी सीजन में ग्राहकों को राहत

सोना और चांदी सस्ते होने से शादी-ब्याह की खरीदारी करने वाले लोगों को राहत मिल सकती है। ज्वेलर्स का कहना है कि बीते कुछ महीनों में बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो गई थी। लेकिन अब कीमतों में गिरावट आने के बाद खरीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। खासतौर पर चांदी के बर्तन, गिफ्ट आइटम और आभूषणों की मांग बढ़ सकती है।

MP Transfers 2026: ट्रांसफर पॉलिसी को कैबिनेट मे मिली मंजूरी, एमपी में 1 से 15 जून तक होंगे तबादले

आगे क्या रहेगा बाजार का रुख

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की स्थिति और निवेशकों की रणनीति का असर सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में बाजार में और गिरावट या तेजी देखने को मिल सकती है। निवेशकों को फिलहाल सावधानी के साथ बाजार पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *