Aayudh

Categories

Cow Head Found : ईद पर रतलाम में बड़ा बवाल, गाय का कटा सिर मिलने के बाद लोगों ने किया चक्काजाम

Cow Head Found

Cow Head Found : मध्य प्रदेश। रतलाम में गुरुवार को गाय का कटा सिर मिलने के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई। शहर के सिविक सेंटर इलाके में गाय के अवशेष मिलने की सूचना जैसे ही फैली, हिंदू संगठनों और गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। प्रदर्शनकारी गाय का कटा सिर लेकर सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम शुरू कर दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए।

कार्यकर्ताओं ने जताया भारी आक्रोश

प्रदर्शनकारी गनी शक्तावत ने बताया कि उन्हें पहले केवल गाय के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति बेहद गंभीर दिखाई दी। उन्होंने कहा कि यह केवल अवशेष नहीं थे, बल्कि गाय के शरीर का आधा हिस्सा था।

उन्होंने इसे बेहद दर्दनाक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटना बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रतलाम में इस तरह की यह दूसरी घटना है और अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Twisha Sharma Case : CBI का बड़ा एक्शन , रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार; आज ही कोर्ट में पेश करेंगे

प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

हिंदू संगठनों ने प्रशासन और नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन हर बार केवल आश्वासन देता है, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम सड़क से गायों को पकड़कर अवैध रूप से छोड़ देता है, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

गौ रक्षा कार्यकर्ताओं को मिल रही धमकियां

गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि गौ रक्षा के मुद्दे पर आवाज उठाने वालों को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक गाय के पूरे अवशेष बरामद नहीं किए जाएंगे और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सड़क पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी लोकेंद्र टॉकीज चौराहे से सैलाना बस स्टैंड की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नगर निगम कमिश्नर को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।

16 Year old Election Candidate : मैं बौना हूं…16 साल का लड़का खुद को 30 साल का बताकर लड़ा सांसद का चुनाव

मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी सीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पाटन वाला, ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी समेत शहर के कई थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। हालात को देखते हुए इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

एसडीएम आर्ची हरित सहित कई प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों को भी मौके पर बुलाया गया ताकि मिले अवशेषों की जांच की जा सके।

अवैध झोपड़ियों को लेकर भी उठा मामला

जिस स्थान पर गाय के अवशेष मिले हैं, उसे नगर निगम और निजी जमीन का हिस्सा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वहां कुछ लोगों ने अवैध रूप से झोपड़ियां बनाकर कब्जा कर रखा है। हिंदू संगठनों ने घटना के लिए इन्हीं लोगों पर शक जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक साल पहले भी इसी इलाके में ऐसी घटना सामने आई थी, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

प्रशासन ने कार्रवाई का दिया भरोसा

अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें सात दिन के भीतर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जहां अवैध झोपड़ियां बनी हैं, वहां भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Meat Thrown Incident : ईद के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश? हिंदू परिवार के घर के बाहर फेंके मांस के टुकड़े

शहर में बढ़ाई गई निगरानी

घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अफवाह न फैले। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *