Aayudh

Categories

CM Mohan Yadav : महिला सशक्तिकरण पर CM मोहन यादव का संदेश, बोले- बेटियां और बहनें बन रहीं विकास की ताकत

MP CM MOHAN YADAV

CM Mohan Yadav on Women Empowerment : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। शुक्रवार को उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति ही विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश की मजबूत नींव है।

PM से मिली प्रेरणा, महिलाओं के लिए उठाए कई कदम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। करोड़ों महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़कर देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने भी बेटियों, बहनों और माताओं के सम्मान, स्वाभिमान और बेहतर जीवन के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।

CM Mohan Yadav : श्रम से मुक्त समाज बनाने का आह्वान, CM बोले- बच्चों के हाथों में कलम-किताब देती है शोभा

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की महिला केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की प्रगति की मजबूत आधारशिला बन चुकी है। गांव से लेकर शहर तक, शिक्षा से लेकर विज्ञान तक और खेती से लेकर अंतरिक्ष मिशन तक महिलाएं अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब नेतृत्व की भूमिका में आगे आकर नई मिसालें कायम कर रही हैं।

सरकार ने खोले नए अवसर

डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से महिलाओं को नए अवसर मिले हैं। स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

MP Employees Promotion : MP कर्मचारियों को फिर झटका ! 2016 से अटका प्रमोशन का इंतजार हो सकता है और लंबा

महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर भारत की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत ‘वूमेन डेवलपमेंट’ से आगे बढ़कर ‘वूमेन-लेड डेवलपमेंट’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। महिलाएं उद्यमिता, नवाचार, कृषि, स्वास्थ्य और कई अन्य क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *