CM MOHAN YADAV DELHI VISIT: नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दिल्ली दौरे के दौरान एक अलग अंदाज में लोगों को ग्रीन मोबिलिटी का संदेश दिया। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक मेट्रो ट्रेन में सफर किया और सार्वजनिक परिवहन के महत्व पर जोर दिया।
आम यात्रियों के बिच नजर आए CM
मेट्रो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आम यात्रियों के बीच नजर आए। उन्होंने लोगों से बातचीत की और कहा कि बढ़ते ट्रैफिक, प्रदूषण और ईंधन की खपत जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए हमे सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेना चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि मेट्रो जैसी सुविधाएं न केवल समय बचाती हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

PM का सार्वजनिक परिवहन जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और ईंधन बचत का संदेश देते रहे हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए लोगों को अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए।
डॉ. यादव ने दिल्ली मेट्रो की स्वच्छता, समयबद्धता और यात्री सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी आधुनिक परिवहन व्यवस्थाएं देश के अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा हैं।
जल्द शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही भोपाल और इंदौर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
