Aayudh

Categories

Booth Gaurav Diwas : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर प्रदेशभर में कार्यक्रम, CM भोपाल में देंगे पुष्पांजलि

BJP Candidate List

Booth Gaurav Diwas : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण करेंगे। राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में विशेष कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है।

भोपाल में होगा मुख्य कार्यक्रम

बलिदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों नेता सुबह 9 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

MP UCC Meeting : UCC बैठक में कांग्रेस समेत 4 पार्टियां गायब! CPM का विरोध, BJP का बड़ा सुझाव – NRI विवाह पंजीयन अनिवार्य

प्रदेशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों और मंडलों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करेंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी राष्ट्रवादी सोच और देशहित में किए गए कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी।

Lucknow Fire Update : लखनऊ कोचिंग में भीषण आग, अब तक 15 छात्रों की मौत; कुछ छत से कूदे

कार्यकर्ताओं को दिया गया विशेष संदेश

पार्टी संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लें। बलिदान दिवस के अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके योगदान से युवाओं को परिचित कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *