Aayudh

Categories

Bhopal Protest : भोपाल में कर्मचारी-शिक्षक महासंघ का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि से लेकर जॉब सुरक्षा तक उठीं कई अहम मांगें

Bhopal Protest

Bhopal Protest : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कर्मचारी-शिक्षक महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े प्रशिक्षक एकत्र हुए। सभी ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अंबेडकर मैदान में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सम्मानजनक वेतन वृद्धि, श्रम कानूनों के अनुसार वैधानिक अवकाश, पूरे 12 माह की सेवा सुनिश्चित करने, नौकरी की सुरक्षा और प्रशिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए स्थायी विभागीय समिति के गठन की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील भी की।

MP BJP Digital Training : बीजेपी का नया डिजिटल मॉडल, भाजपा कार्यकर्ताओं का होगा ऑनलाइन टेस्ट

वेतन वृद्धि और 12 माह की सेवा की उठी मांग

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी-शिक्षक महासंघ ने कहा कि कर्मचारियों और प्रशिक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप सम्मानजनक वेतन मिलना चाहिए। महासंघ का कहना है कि जब केंद्र सरकार पूरे 12 महीनों के लिए बजट उपलब्ध कराती है, तब कर्मचारियों और प्रशिक्षकों की सेवाएं भी पूरे वर्ष के लिए सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका कहना है कि सीमित अवधि की नियुक्ति से कर्मचारियों के सामने आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है।

Gold-Silver Crash : सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, निवेशकों के लिए क्या है सही रणनीति?

जॉब सुरक्षा और वैधानिक अधिकारों पर दिया जोर

महासंघ ने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों और प्रशिक्षकों को श्रम नियमों के अनुसार सभी वैधानिक अवकाश और अन्य अधिकार उपलब्ध कराए जाएं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से कार्य करने के बावजूद उन्हें स्थायी रोजगार जैसी सुरक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

सरकार से जल्द कार्रवाई की अपील

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और प्रशिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि उनकी सभी मांगें कर्मचारियों के हितों और व्यावसायिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़ी हैं।

MP GI Tag : मध्य प्रदेश की चार कृषि उपजों को मिला जीआई टैग, महाकौशल के किसानों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

महासंघ ने सरकार से आग्रह किया कि कर्मचारियों और प्रशिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि उन्हें बेहतर कार्य वातावरण और रोजगार सुरक्षा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *