Aayudh

Categories

Bhopal Luxury Car Fraud : भोपाल मे किराए के बहाने हड़प लीं लग्जरी कारें! 5 करोड़ का खेल, 40 गाड़ियां बरामद

Bhopal Luxury Car Fraud

Bhopal Luxury Car Fraud : मध्य प्रदेश। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लग्जरी कार ठगी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पास से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की 40 कारें और दो बाइक बरामद की हैं। यह शातिर गैंग मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली जैसे राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाए हुए था।

Ratlam Cow Head Found : सैलाना में गाय का कटा सिर मिला, आधी रात पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता; गिरफ्तारी को लेकर वबाल

किराएए के नाम पर लेते थे गाड़ियां

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी शैलेश जोशी अपने साथियों और कुछ नामी ट्रैवल एजेंसियों के संचालकों के साथ मिलकर एक सुनियोजित गिरोह चला रहा था। यह गैंग सीधे-साधे लोगों से उनकी गाड़ियां ट्रैवल एजेंसी में ऊंचे किराए पर लगाने के नाम पर लेते थे।

एक बार गाड़ी हाथ में आने के बाद, ये उन्हें दूसरे राज्यों में औने-पौने दामों पर बेच देते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि कई वाहन ऐसे लोगों को भी बेचे गए, जिनके पास वाहन चलाने के वैध दस्तावेज तक नहीं थे।

Betul Cop Assault Man : पुलिसकर्मी ने की युवक की निर्मम पिटाई, सिर पर पाइप से मारा; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

विदिशा के फरियादी की शिकायत पर खुला ‘महाफर्जीवाड़ा’

इस पूरे स्कैम का खुलासा तब हुआ जब विदिशा के रहने वाले गोविंद कुशवाह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गोविंद ने अपनी कार बेचने के लिए आरोपी शैलेश जोशी को सौंपी थी लेकिन शैलेश ने वाहन तो बेच दिया, पर गोविंद को उसकी रकम नहीं दी। इसके बाद जब अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो परत-दर-परत खुलती चली गई और एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ।

UCC in MP : मप्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज! मानसून सत्र में आ सकता है विधेयक, CM मोहन यादव ने दिए संकेत

6 आरोपी सलाखों के पीछे, मुख्य सरगना की तलाश जारी

अरेरा हिल्स पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं

शैलेश जोशी
वहीद अली
अजय जोशी
अरुण नाथ
राजा मीणा
रेहान खान

MP Tree Felling : विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई पर अब लगेगी रोक, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

बड़ी बात : पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का मुख्य आरोपी विजयजीत सिंह गौर और कुछ अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

15 से 20 लग्जरी गाड़ियां पहले ही बेच चुका है गिरोह

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक 15 से 20 और महंगी गाड़ियों को ठिकाने लगा चुका है (बेच चुका है)। पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों को आशंका है कि इस फर्जीवाड़े का नेटवर्क देश के अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *