Rahul Gandhi Defamation Case : राहुल की याचिका पर MP HC में सुनवाई, कार्तिकेय मानहानि केस में मांगी भोपाल कोर्ट की पूरी आर्डर शीट

Rahul Gandhi Defamation Case : जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई। यह मामला केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि प्रकरण से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट और संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। भोपाल कोर्ट के समन को दी गई है चुनौती राहुल गांधी ने भोपाल की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनकी ओर से दायर याचिका में समन आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रिकॉर्ड पेश करने के लिए राहुल गांधी के वकीलों को समय प्रदान किया। Meenakshi Nomination Controversy : प्रदर्शन नहीं करने पर NSUI के 22 जिला अध्यक्षों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब क्या है पूरा मामला यह विवाद उस कथित बयान से जुड़ा है जिसमें राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम कथित तौर पर “पनामा पेपर्स” प्रकरण से जोड़कर बयान दिया था। इसी बयान को आधार बनाकर कार्तिकेय सिंह चौहान ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मामले में भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया था। 23 जून को होगी अगली सुनवाई हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 23 जून को निर्धारित की है। तब तक संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद कोर्ट याचिका में उठाए गए कानूनी बिंदुओं पर आगे विचार करेगा। Bhopal Luxury Car Fraud : भोपाल मे किराए के बहाने हड़प लीं लग्जरी कारें! 5 करोड़ का खेल, 40 गाड़ियां बरामद क्या है पनामा पेपर्स लीक? पनामा पेपर्स लीक दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय खुलासों में से एक माना जाता है। वर्ष 2016 में मध्य अमेरिका के देश पनामा की लॉ फर्म मोसैक फोंसेका (Mossack Fonseca) के करीब 1.15 करोड़ गोपनीय दस्तावेज लीक हो गए थे। इन दस्तावेजों में दुनिया भर के नेताओं, उद्योगपतियों, खिलाड़ियों और अन्य प्रभावशाली लोगों के विदेशी निवेश और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। शेल कंपनियों और टैक्स बचाने का खुलासा लीक दस्तावेजों से पता चला था कि कई प्रभावशाली लोगों ने अपनी संपत्ति छिपाने और कर (टैक्स) बचाने के लिए पनामा समेत कई देशों में शेल कंपनियां बनाई थीं। ऐसे देशों को “टैक्स हेवन” कहा जाता है, क्योंकि वहां निवेश पर बहुत कम या शून्य कर लगता है और निवेशकों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। आरोप यह भी लगे थे कि कुछ लोगों ने इन कंपनियों के माध्यम से काले धन को सफेद करने की कोशिश की। UCC in MP : मप्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज! मानसून सत्र में आ सकता है विधेयक, CM मोहन यादव ने दिए संकेत भारत के भी कई नाम आए थे सामने पनामा पेपर्स की सूची में भारत के करीब 500 लोगों के नाम सामने आए थे। इनमें कुछ कारोबारी, फिल्म जगत से जुड़े लोग और अन्य प्रभावशाली हस्तियां शामिल थीं। हालांकि किसी का नाम सूची में होना अपने आप में अपराध साबित नहीं माना जाता और मामलों की जांच अलग-अलग एजेंसियों द्वारा की गई थी। दुनियाभर की राजनीति पर पड़ा असर इस खुलासे का असर कई देशों की राजनीति पर भी पड़ा था। नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) के परिवार का नाम सामने आने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। वहीं सिगमंडुर डेविड गुनलॉगसन ने भी भारी विरोध के बाद इस्तीफा दे दिया था। भारत समेत कई देशों ने इसके बाद काले धन और कर चोरी के मामलों पर निगरानी बढ़ाई थी। Maharashtra Politics : उद्धव की शिवसेना टूट गई! 9 में से 6 सांसद बागी, राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गाली कैसे हुआ था खुलासा? एक अज्ञात व्हिसलब्लोअर ने ये दस्तावेज जर्मनी के एक अखबार को उपलब्ध कराए थे। इसके बाद इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स और दुनिया भर के पत्रकारों ने कई महीनों तक जांच-पड़ताल की। आखिरकार 3 अप्रैल 2016 को यह खुलासा सार्वजनिक किया गया, जिसने वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और आर्थिक हलकों में बड़ी हलचल मचा दी।
Meenakshi Nomination Controversy : प्रदर्शन नहीं करने पर NSUI के 22 जिला अध्यक्षों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

Meenakshi Nomination Controversy : भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के मामले में प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन नहीं करने पर एनएसयूआई (NSUI) के 22 जिला अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस संगठन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित पदाधिकारियों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। पार्टी का मानना है कि प्रदेश नेतृत्व के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई जिलों में अपेक्षित विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ, जिससे संगठन की रणनीति प्रभावित हुई। जीतू पटवारी ने दिए थे आंदोलन के निर्देश जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन चलाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत 15, 16 और 17 जून को अलग-अलग कांग्रेस संगठनों को प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पार्टी ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी, ताकि इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाया जा सके। हालांकि कई जिलों में संगठनात्मक गतिविधियां अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुईं। Bhopal Luxury Car Fraud : भोपाल मे किराए के बहाने हड़प लीं लग्जरी कारें! 5 करोड़ का खेल, 40 गाड़ियां बरामद तीन दिनों तक चलना था विरोध अभियान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को युवक कांग्रेस, 16 जून को एनएसयूआई और 17 जून को महिला कांग्रेस को प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए थे। पार्टी नेतृत्व चाहता था कि सभी जिला इकाइयां सक्रिय रूप से भाग लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएं लेकिन रिपोर्ट के अनुसार कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए या फिर उनमें अपेक्षित संख्या में कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए। इसी कारण संगठन ने संबंधित जिला अध्यक्षों से जवाब तलब किया है। Maharashtra Politics : उद्धव की शिवसेना टूट गई! 9 में से 6 सांसद बागी, राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गाली भोपाल में भी सीमित रहा प्रदर्शन सूत्रों के अनुसार 15 जून को भोपाल में आयोजित युवक कांग्रेस के प्रदर्शन में भी कार्यकर्ताओं की संख्या काफी कम रही। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में केवल 8 से 10 कार्यकर्ता ही शामिल हुए थे। पार्टी नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया है और संगठनात्मक सक्रियता को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत और प्रभावी आंदोलन जरूरी हैं। MP Tree Felling : विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई पर अब लगेगी रोक, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा आदेश तीन दिन में देना होगा स्पष्टीकरण एनएसयूआई के 22 जिला अध्यक्षों को जारी नोटिस में तीन दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। संगठन यह जानना चाहता है कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया। जवाब मिलने के बाद संगठन आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम कांग्रेस संगठन के भीतर अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Bhopal Luxury Car Fraud : भोपाल मे किराए के बहाने हड़प लीं लग्जरी कारें! 5 करोड़ का खेल, 40 गाड़ियां बरामद

Bhopal Luxury Car Fraud : मध्य प्रदेश। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लग्जरी कार ठगी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पास से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की 40 कारें और दो बाइक बरामद की हैं। यह शातिर गैंग मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली जैसे राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाए हुए था। Ratlam Cow Head Found : सैलाना में गाय का कटा सिर मिला, आधी रात पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता; गिरफ्तारी को लेकर वबाल किराएए के नाम पर लेते थे गाड़ियां पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी शैलेश जोशी अपने साथियों और कुछ नामी ट्रैवल एजेंसियों के संचालकों के साथ मिलकर एक सुनियोजित गिरोह चला रहा था। यह गैंग सीधे-साधे लोगों से उनकी गाड़ियां ट्रैवल एजेंसी में ऊंचे किराए पर लगाने के नाम पर लेते थे। एक बार गाड़ी हाथ में आने के बाद, ये उन्हें दूसरे राज्यों में औने-पौने दामों पर बेच देते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि कई वाहन ऐसे लोगों को भी बेचे गए, जिनके पास वाहन चलाने के वैध दस्तावेज तक नहीं थे। Betul Cop Assault Man : पुलिसकर्मी ने की युवक की निर्मम पिटाई, सिर पर पाइप से मारा; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल विदिशा के फरियादी की शिकायत पर खुला ‘महाफर्जीवाड़ा’ इस पूरे स्कैम का खुलासा तब हुआ जब विदिशा के रहने वाले गोविंद कुशवाह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गोविंद ने अपनी कार बेचने के लिए आरोपी शैलेश जोशी को सौंपी थी लेकिन शैलेश ने वाहन तो बेच दिया, पर गोविंद को उसकी रकम नहीं दी। इसके बाद जब अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो परत-दर-परत खुलती चली गई और एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ। UCC in MP : मप्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज! मानसून सत्र में आ सकता है विधेयक, CM मोहन यादव ने दिए संकेत 6 आरोपी सलाखों के पीछे, मुख्य सरगना की तलाश जारी अरेरा हिल्स पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं शैलेश जोशी वहीद अली अजय जोशी अरुण नाथ राजा मीणा रेहान खान MP Tree Felling : विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई पर अब लगेगी रोक, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा आदेश बड़ी बात : पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का मुख्य आरोपी विजयजीत सिंह गौर और कुछ अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। 15 से 20 लग्जरी गाड़ियां पहले ही बेच चुका है गिरोह पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक 15 से 20 और महंगी गाड़ियों को ठिकाने लगा चुका है (बेच चुका है)। पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों को आशंका है कि इस फर्जीवाड़े का नेटवर्क देश के अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
Betul Cop Assault Man : पुलिसकर्मी ने की युवक की निर्मम पिटाई, सिर पर पाइप से मारा; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Betul Cop Assault Man : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम और एक युवक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस दल से अभद्रता करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं युवक और उसके परिवार ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट, गला दबाने और अत्यधिक बल प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पति-पत्नी के विवाद के बाद पहुंची थी डायल-112 जानकारी के अनुसार मुलताई निवासी अंकिता नागले और उनके पति पवन के बीच किसी घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद अंकिता ने समझाइश और सहायता के लिए डायल-112 को सूचना दी। मौके पर एक आरक्षक, एक अन्य पुलिसकर्मी और वाहन चालक पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पवन और पुलिस दल के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया। आरक्षक की शिकायत पर पवन के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। UCC in MP : मप्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज! मानसून सत्र में आ सकता है विधेयक, CM मोहन यादव ने दिए संकेत वायरल वीडियो ने बढ़ाया विवाद घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी और युवक के बीच तीखी झड़प दिखाई दे रही है। फुटेज में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है। इसी दौरान वहां मौजूद परिजन और महिलाएं बीच-बचाव करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। हालांकि वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। युवक और पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप युवक पवन और उनकी पत्नी अंकिता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी उचित कारण के उनके साथ मारपीट की। अंकिता का कहना है कि उनके पति पुलिस दल को रास्ता बताने गए थे, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया। MP Tree Felling : विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई पर अब लगेगी रोक, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा आदेश पवन ने आरोप लगाया कि उन्हें पाइप से पीटा गया और गर्दन दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि हाल ही में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी और वे उपचाराधीन थे। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और उपचार खर्च की मांग की है। भीम सेना ने उठाए सवाल मामले को लेकर भीम सेना ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाए तो कई तथ्य सामने आ सकते हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मामले में दर्ज एफआईआर और पुलिस कार्रवाई की भी समीक्षा करने की मांग की गई है। RE- NEET 2026 को लेकर MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रखेंगे नजर; DGP ने दिए सख्त निर्देश एसडीओपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई मुलताई एसडीओपी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में पुलिस दल के साथ अभद्र व्यवहार और शासकीय कार्य में बाधा की बात सामने आई है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को संयम और धैर्य बनाए रखना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UCC in MP : मप्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज! मानसून सत्र में आ सकता है विधेयक, CM मोहन यादव ने दिए संकेत

UCC in MP : भोपाल। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार लगातार इस विषय पर बैठकों और जनसुझाव प्रक्रिया के जरिए आगे बढ़ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि आगामी मानसून सत्र के दौरान यूसीसी विधेयक विधानसभा में पेश किया जा सकता है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में यूसीसी को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। सरकार इसे एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम के रूप में देख रही है, जबकि विपक्ष भी इस मुद्दे पर अपनी रणनीति तैयार कर रहा है। MP Tree Felling : विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई पर अब लगेगी रोक, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा आदेश मुख्यमंत्री बोले- महाकाल की कृपा रही तो इसी सत्र में होगा पारित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विधानसभा में आएगी, जिनमें समान नागरिक संहिता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कॉमन सिविल कोड की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है और यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो इसी सत्र में यूसीसी विधेयक पारित कराया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि महाकाल की कृपा रही तो यह विधेयक इसी मानसून सत्र में विधानसभा की मंजूरी प्राप्त कर सकता है। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा। Maharashtra Politics : उद्धव की शिवसेना टूट गई! 9 में से 6 सांसद बागी, राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गाली UCC के लिए जनसुझाव अभियान जारी राज्य सरकार ने यूसीसी को लेकर व्यापक जनसंपर्क और सुझाव प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत विभिन्न जिलों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जहां सामाजिक संगठनों, विशेषज्ञों, धार्मिक प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से सुझाव लिए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि प्रस्तावित कानून को अधिक व्यापक और व्यवहारिक बनाया जा सके। इसी कड़ी में जबलपुर में भी उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की जा रही है, जहां विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। जबलपुर पहुंचेगी उच्च स्तरीय समिति यूसीसी को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति गुरुवार को जबलपुर पहुंचेगी। भंवरताल गार्डन स्थित संस्कृति थिएटर में दोपहर 3:30 बजे समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार इच्छुक नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यूसीसी से संबंधित सुझाव निर्धारित पोर्टल पर 22 जून तक भेजे जा सकते हैं। सरकार इन सुझावों को अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में शामिल करेगी। MP Assembly Monsoon Session : मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, UCC और अनुपूरक बजट पर हो सकती है बड़ी चर्चा NEET री-एग्जाम को लेकर भी सरकार सतर्क मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने NEET री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में केंद्र सरकार के साथ लगातार समन्वय कर रही है। परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। RE- NEET 2026 को लेकर MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रखेंगे नजर; DGP ने दिए सख्त निर्देश परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन शहरों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि सभी विद्यार्थी सुरक्षित और तनावमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें। प्रशासन को परीक्षा केंद्रों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
MP Tree Felling : विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई पर अब लगेगी रोक, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

MP Tree Felling : भोपाल। मध्यप्रदेश में विकास कार्यों के दौरान बड़े पैमाने पर होने वाली पेड़ों की कटाई पर अब सख्ती देखने को मिल सकती है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के समक्ष “ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी-2026” का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया है। इस नीति का उद्देश्य विकास परियोजनाओं और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना है। अदालत ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि भविष्य में सड़क, रेलवे, मेट्रो और फ्लाईओवर जैसी परियोजनाओं के लिए पेड़ों को सीधे काटने के बजाय उन्हें वैज्ञानिक तरीके से दूसरी जगह स्थानांतरित करने को प्राथमिकता दी जाएगी। जनहित याचिका के बाद तैयार हुई नई नीति यह मामला हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका के दौरान सामने आया था, जिसमें विकास कार्यों के नाम पर लगातार हो रही पेड़ों की कटाई पर चिंता व्यक्त की गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को ऐसी नीति तैयार करने के निर्देश दिए थे, जिससे पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे। इसके बाद संबंधित विभागों ने ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी-2026 का मसौदा तैयार किया और उसे अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया। इस नीति को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। RE- NEET 2026 को लेकर MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रखेंगे नजर; DGP ने दिए सख्त निर्देश पेड़ों को काटने के बजाय किया जाएगा प्रत्यारोपण प्रस्तावित नीति के अनुसार विकास परियोजनाओं के लिए बाधा बनने वाले पेड़ों को काटने के बजाय वैज्ञानिक तकनीकों की मदद से दूसरी जगह प्रत्यारोपित किया जाएगा। इससे न केवल हरित आवरण को बचाने में मदद मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस नीति का प्रभावी क्रियान्वयन होता है तो प्रदेश में हजारों पेड़ों को बचाया जा सकेगा, जो अब तक विकास परियोजनाओं की भेंट चढ़ जाते थे। जियो-टैगिंग और ऑनलाइन मॉनिटरिंग से होगी निगरानी नई नीति में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया जाएगा। प्रत्यारोपित किए जाने वाले सभी पेड़ों की जियो-टैगिंग की जाएगी और उनकी स्थिति की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही जिला स्तर पर विशेष समितियों का गठन किया जाएगा, जो पेड़ों के प्रत्यारोपण और उनकी देखरेख की निगरानी करेंगी। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि लगाए गए पेड़ों का संरक्षण और विकास सही तरीके से हो रहा है या नहीं। Indore Women Safety : इंदौर में बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, आधी रात तक सड़कों पर नजर रखेगा ‘ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट’ नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई प्रस्तावित नीति में सख्त प्रावधान भी शामिल किए गए हैं। यदि कोई एजेंसी या ठेकेदार निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहता है या नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। गंभीर मामलों में संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। हाईकोर्ट का यह कदम विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Maharashtra Politics : उद्धव की शिवसेना टूट गई! 9 में से 6 सांसद बागी, राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गाली

Maharashtra Politics : नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी के भीतर संभावित फूट की चर्चाएं अब खुलकर सामने आने लगी हैं। नई दिल्ली में आयोजित पार्टी की एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा के नौ सांसदों में से केवल तीन सांसदों की मौजूदगी ने राजनीतिक अटकलों को और बल दे दिया है। इस घटनाक्रम के बाद माना जा रहा है कि पार्टी के कुछ सांसद जल्द कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं। केवल तीन सांसद पहुंचे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, राजाभाऊ वाजे और अनिल देसाई शामिल हुए। वहीं पार्टी के अन्य छह सांसद कार्यक्रम से दूर रहे। उनकी अनुपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह स्थिति शिवसेना (यूबीटी) के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। हालांकि अनुपस्थित सांसदों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। RE- NEET 2026 को लेकर MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रखेंगे नजर; DGP ने दिए सख्त निर्देश संजय राउत ने जताई नाराजगी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पार्टी के प्रति निष्ठा और नेतृत्व के प्रति विश्वास की बात कही। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक का पद स्थायी नहीं होता, लेकिन पार्टी और उसके सिद्धांत हमेशा महत्वपूर्ण रहते हैं। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे और उद्धव ठाकरे के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने सभी नेताओं को पहचान और सम्मान दिया है। इस दौरान राउत ने संभावित रूप से पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर नाराजगी भी व्यक्त की। MP Assembly Monsoon Session : मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, UCC और अनुपूरक बजट पर हो सकती है बड़ी चर्चा उद्धव ठाकरे के सामने नई राजनीतिक चुनौती लोकसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के पार्टी से दूरी बनाने की चर्चाओं ने उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यदि आने वाले दिनों में कोई बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होता है, तो इसका असर राज्य की राजनीति और विपक्षी गठबंधन की रणनीति पर भी पड़ सकता है। President MP Visit : राष्ट्रपति मुर्मू का मध्यप्रदेश दौरा 18 जून को, ओंकारेश्वर से कूनो तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगी शामिल आगे की रणनीति पर टिकी निगाहें फिलहाल पार्टी नेतृत्व स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में सांसदों की ओर से आने वाले बयान और पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया पूरे मामले की दिशा तय करेगी। ऐसे में महाराष्ट्र की राजनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
RE- NEET 2026 को लेकर MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रखेंगे नजर; DGP ने दिए सख्त निर्देश

RE- NEET 2026 : भोपाल। 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। परीक्षा को निष्पक्ष और विवादमुक्त बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा सुरक्षा पर हाई लेवल मीटिंग NEET-UG को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में डीजीपी ने सभी जिलों के अधिकारियों को परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, उनके भंडारण, परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और परीक्षा के बाद OMR शीट्स की सुरक्षित वापसी तक हर चरण को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया है। Ratlam Cow Head Found : सैलाना में गाय का कटा सिर मिला, आधी रात पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता; गिरफ्तारी को लेकर वबाल 38 साइबर कमांडो की विशेष तैनाती इस बार परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियों, पेपर लीक और ऑनलाइन अफवाहों पर नजर रखने के लिए 38 विशेष साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं। ये कमांडो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मैसेजिंग ऐप्स और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की लगातार निगरानी करेंगे। किसी भी संदिग्ध जानकारी या फर्जी दावों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति पेपर लीक, नकल या परीक्षा से संबंधित भ्रामक जानकारी फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बार पुलिस “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत काम कर रही है। MP Assembly Monsoon Session : मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, UCC और अनुपूरक बजट पर हो सकती है बड़ी चर्चा परीक्षा केंद्रों का होगा निरीक्षण सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 20 जून तक परीक्षा केंद्रों, बैंक स्ट्रॉन्ग रूम और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करें। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और अभ्यर्थियों की जांच के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। होटल, लॉज और कोचिंग सेंटर भी रडार पर परीक्षा से पहले के 72 घंटे सबसे महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। ऐसे में होटलों, लॉज, हॉस्टलों और कोचिंग संस्थानों की विशेष निगरानी की जाएगी। पुलिस पुराने परीक्षा माफियाओं और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों पर भी नजर बनाए हुए है। President MP Visit : राष्ट्रपति मुर्मू का मध्यप्रदेश दौरा 18 जून को, ओंकारेश्वर से कूनो तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगी शामिल MP में 1.18 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा इस वर्ष मध्य प्रदेश में NEET-UG 2026 के लिए करीब 1.18 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 283 केंद्र बनाए गए हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में रहे मौजूद सुरक्षा तैयारियों को लेकर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
Ratlam Cow Head Found : सैलाना में गाय का कटा सिर मिला, आधी रात पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता; गिरफ्तारी को लेकर वबाल

Ratlam Cow Head Found : मध्यप्रदेश। रतलाम के सैलाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक पशु के कटे हुए अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर स्थित चरण पेट्रोल पंप के पास, एक नर्सिंग कॉलेज के आगे सड़क किनारे पथरीले क्षेत्र में सामने आई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दी गई, जिसके बाद अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में आज फूटेगा बड़ा बम! उद्धव गुट के बागी शिंदे से करेंगे मुलाकात, फिर स्पीकर से होगा फैसला अलग-अलग स्थानों पर मिले अवशेष प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल के आसपास पशु के शरीर के विभिन्न हिस्से बिखरे हुए मिले। देर रात इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें अवशेष अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Indore Women Safety : इंदौर में बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, आधी रात तक सड़कों पर नजर रखेगा ‘ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट’ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही सैलाना एसडीएम तरुण जैन, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने देर रात तक घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत बनाए रखने का प्रयास किया। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल भी तैनात किया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। MP Assembly Monsoon Session : मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, UCC और अनुपूरक बजट पर हो सकती है बड़ी चर्चा कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे कार्यकर्ता घटना के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता देर रात से लेकर सुबह लगभग 5 बजे तक सड़क पर बैठे रहे और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में आज फूटेगा बड़ा बम! उद्धव गुट के बागी शिंदे से करेंगे मुलाकात, फिर स्पीकर से होगा फैसला दो दिन का अल्टीमेटम देकर समाप्त किया धरना पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। बताया गया कि संबंधित संगठनों ने प्रशासन को दो दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अल्टीमेटम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
MP Assembly Monsoon Session : मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, UCC और अनुपूरक बजट पर हो सकती है बड़ी चर्चा

MP Assembly Monsoon Session : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सोलहवीं विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की स्वीकृति के बाद मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। पांच दिवसीय इस सत्र में कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के साथ प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार सत्र के दौरान प्रश्नोत्तर, सरकारी कार्य, अनुपूरक बजट और अन्य विधायी प्रक्रियाएं संपादित की जाएंगी। राजनीतिक दृष्टि से भी यह सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई अहम विषयों पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने दिखाई दे सकते हैं। विधेयकों और संकल्पों के लिए तय हुई समयसीमा विधानसभा सचिवालय ने विधायकों के लिए विभिन्न प्रस्तावों और विधेयकों की सूचना देने की समयसीमा भी निर्धारित कर दी है। अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून 2026 तक स्वीकार की जाएंगी, जबकि अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 9 जुलाई 2026 तक जमा कराई जा सकेंगी। Indore Women Safety : इंदौर में बेटियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, आधी रात तक सड़कों पर नजर रखेगा ‘ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट’ इसके अलावा स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और नियम 267-क के तहत सूचनाएं 14 जुलाई 2026 से विधानसभा सचिवालय में निर्धारित समय के दौरान स्वीकार की जाएंगी। सचिवालय ने सभी विधायकों से तय समयसीमा का पालन करने का अनुरोध किया है ताकि सत्र की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित हो सके। मानसून सत्र में आ सकता है UCC का प्रस्ताव इस बार का मानसून सत्र समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर भी चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार मोहन यादव सरकार सत्र के दौरान यूसीसी लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकती है। राज्य सरकार ने इस विषय पर सुझाव एकत्र करने के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सुझाव ले रही है। माना जा रहा है कि समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार इस विषय को कैबिनेट में रख सकती है और इसके बाद विधानसभा में प्रस्ताव लाया जा सकता है। Bhopal GIS 2027 : भोपाल में फिर सजेगा निवेश का महाकुंभ! ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी शुरू, दोगुने निवेश प्रस्तावों का लक्ष्य पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी सरकार मानसून सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है। इसके लिए वित्त विभाग सहित अन्य विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अनुपूरक बजट के माध्यम से सरकार विभिन्न विकास योजनाओं, अधोसंरचना परियोजनाओं और अन्य विभागीय जरूरतों के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान कर सकती है। सत्र के दौरान 20 से 23 जुलाई तक प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्य होंगे, जबकि 24 जुलाई को अशासकीय संकल्पों पर भी चर्चा की जाएगी। छोटे सत्र को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल विधानसभा के मानसून सत्र की अवधि को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पांच दिवसीय सत्र को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि इतने कम समय में प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा संभव नहीं है। Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में आज फूटेगा बड़ा बम! उद्धव गुट के बागी शिंदे से करेंगे मुलाकात, फिर स्पीकर से होगा फैसला उनका कहना है कि आदिवासी अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, बढ़ता कर्ज और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष का आरोप है कि सरकार गंभीर मुद्दों से बचने के लिए सत्र की अवधि सीमित रख रही है। सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मानसून सत्र में यूसीसी, अनुपूरक बजट, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों जैसे विषयों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। ऐसे में यह सत्र केवल विधायी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।