Aayudh

Categories

Bengal New CM : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के लिए सुवेंदु अधिकारी लगभग तय, दो होंगे डिप्टी सीएम

TMC

Bengal New CM : कोलकता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक जारी है, जिसमें मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा हो रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही राज्य में दो डिप्टी मुख्यमंत्री भी बनाए जाने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व आज शाम तक नए नेतृत्व का औपचारिक ऐलान कर सकता है।

सुभेंदु अधिकारी के नाम पर लग सकती है मुहर

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए सुभेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।

इसके अलावा सुभेंदु ने नंदीग्राम सीट पर भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वर्ष 2021 में भी उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था। पार्टी के भीतर उनकी बढ़ती लोकप्रियता और संगठन में पकड़ को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

Bengal Politics : बंगाल विधानसभा भंग, राज्यपाल हटा सकते हैं किसी मुख्यमंत्री को! क्या कहता है संविधान?

दो डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की नई सरकार में दो डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें से एक महिला नेता हो सकती हैं, जबकि दूसरा चेहरा उत्तर बंगाल क्षेत्र से चुना जा सकता है। पार्टी इस फैसले के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी नेतृत्व बंगाल में सभी वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम कर रहा है।

अमित शाह की अध्यक्षता में चल रही बैठक

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की बैठक हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री, डिप्टी मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर चर्चा की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि बैठक खत्म होने के बाद शाम 5 बजे नए मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी CM के नामों का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

9 मई को होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और NDA के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बीजेपी इसे बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के रूप में पेश करने की तैयारी में है।

Bengal CM Announcement : बंगाल में कौन होगा बीजेपी का CM, अधिकारी CM रेस में सबसे आगे

बीजेपी ने रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। राज्य में पहली बार भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।

ममता बनर्जी की हार बनी सबसे बड़ी चर्चा

इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा ममता की हार को लेकर रही। भवानीपुर सीट से सुभेंदु अधिकारी ने उन्हें बड़े अंतर से हराया। यह हार तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। बीजेपी इस जीत को अपने लिए राजनीतिक और वैचारिक सफलता के रूप में देख रही है।

Akhilesh Meets Mamata : बंगाल चुनाव हार के बाद ममता से मिले अखिलेश यादव, तोहफे में दी साड़ी; बोले- आप हारे नहीं हो

बंगाल में बीजेपी का नया राजनीतिक अध्याय

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनना राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत है। पार्टी अब संगठन और सरकार दोनों स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश करेगी। नई कैबिनेट में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *