Aayudh

Categories

Bengal Repolling 2026 : 15 बूथों पर 1 बजे 55%+ मतदान, डायमंड हार्बर में महिलाएं बोलीं- TMC ने वोट डालने से रोका

Bengal Elections 2026

Bengal Repolling 2026 : दक्षिण 24 परगना। पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के कुल 15 बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से पुनर्मतदान जारी है। इस दौरान जहां एक तरफ वोटिंग प्रक्रिया चल रही है, वहीं दूसरी ओर कई जगहों से हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे चुनावी माहौल और तनावपूर्ण हो गया है।

दोपहर 1 बजे तक 55 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो गया है। इस बीच डायमंड हार्बर के फलता में स्थानीय लोगों ने TMC के लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। साथ ही महिलाओं ने यह भी बताया है कि, इन्होने (TMC समर्थकों ने ) वोट डालने से रोका है। इसके अलावा TMC ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की।

 

कहां-कहां हो रहा है पुनर्मतदान?

जानकारी के मुताबिक, डायमंड हार्बर के 4 बूथ और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग कराई जा रही है। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले के अंतर्गत आते हैं। दोपहर 1 बजे तक इन दोनों क्षेत्रों में 55 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान हुआ है।

Bengal Re-polling 2026 : बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान, 9 बजे तक 16.23% मतदान

स्थानीय लोगों का आरोप- हमले और लाठीचार्ज

डायमंड हार्बर के फलता इलाके में स्थानीय लोगों ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वोट डालने के बाद उन पर हमला किया गया और मारपीट की गई।

लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने इस घटना का शांतिपूर्ण विरोध किया, तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोगों को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं। कुछ लोगों ने विशेष समुदाय को भी इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

TMC का पलटवार- सुरक्षाबलों पर लगाए आरोप

वहीं दूसरी तरफ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने भी सुरक्षाबलों पर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि मगरहाट पश्चिम के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने उनके कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। पार्टी के अनुसार, यह कैंप नजरा एफपी स्कूल के पास 500 मीटर के निर्धारित दायरे से बाहर लगाया गया था और चुनाव आयोग के नियमों का पालन कर रहा था।

Sandeep Pathak : सांसद संदीप पाठक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज

उम्मीदवार की प्रतिक्रिया और विरोध प्रदर्शन

TMC उम्मीदवार शमीम अहमद (Shamim Ahmed) ने इस घटना को अस्वीकार्य बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। घटना के बाद TMC समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया, जिससे माहौल और ज्यादा गरमा गया।

क्यों कराना पड़ा दोबारा मतदान?

दरअसल, 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान इन बूथों पर EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान कराने का फैसला किया।

पोस्टल बैलेट पर भी विवाद

इस बीच TMC ने कोलकाता स्थित खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि पोस्टल बैलेट के कवर के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिससे चुनावी पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

MP News : कथावाचक को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी, लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या पर दिया था भाषण

रिकॉर्ड मतदान और आगे की प्रक्रिया

पश्चिम बंगाल में इस बार सभी 294 सीटों पर कुल 92.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान किया गया था जिसमें 93.19% मतदान हुआ। वहीं दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग 29 अप्रैल को हुई थी जिसमें 92.48% मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *