Aayudh

Categories

Bengal CM Oath : सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे बंगाल सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

Bengal CM Oath

Bengal CM Oath Ceremony : कोलकता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यह समारोह राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। भाजपा के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि राज्य में पहली बार पार्टी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।

सुवेंदु अधिकारी आज सुबह अपने आवास से समारोह स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर के बड़े नेता कोलकाता पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और NDA के कई वरिष्ठ नेता इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

Keralam Congress Video : केरल में कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल, महिला विधायक को जबरन गले लगाने की कोशिश

विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

शुक्रवार को कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।

इसके बाद सुवेंदु अधिकारी राज्यपाल से मिलने लोकभवन पहुंचे। वहां उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद शपथ ग्रहण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस फैसले के बाद काफी उत्साह देखने को मिला।

बंगाल की संस्कृति से सजा शपथ समारोह

ब्रिगेड परेड ग्राउंड को पूरी तरह बंगाल की पारंपरिक थीम पर सजाया गया है। पंडाल में राज्य की लोक संस्कृति की झलक दिखाई दे रही है। यहां ‘छऊ’, ‘बाउल’ और ‘गंभीरा’ जैसी प्रसिद्ध लोक कलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

समारोह स्थल पर रवींद्रनाथ टैगोर और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जैसी महान हस्तियों के पोस्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा दक्षिणेश्वर मंदिर की शैली पर आधारित सजावट भी की गई है। सुंदरबन की थीम को भी पंडाल में शामिल किया गया है, जिससे बंगाल की सांस्कृतिक पहचान साफ नजर आ रही है।

Bengaal New CM : शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

खाने-पीने के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

शपथ समारोह में आने वाले लोगों के लिए बंगाल के पारंपरिक व्यंजनों का भी खास इंतजाम किया गया है। मैदान में ‘झालमुड़ी’, ‘रसगुल्ला’ और ‘संदेश’ के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल सकती है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को मजबूत किया है। मैदान में वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं ताकि मौसम का असर कार्यक्रम पर न पड़े।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे ब्रिगेड परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में लगभग 4 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।

VIP मेहमानों के आने को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर कई सुरक्षा जांच केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पूरा कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाया गया है।

UP Politics : सपा को लगा बड़ा झटका! राष्ट्रीय सचिव समेत 30 नेता ओपी राजभर की पार्टी में हुए शामिल

भाजपा के लिए ऐतिहासिक अवसर

पश्चिम बंगाल में भाजपा लंबे समय से अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही थी। सुवेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। भाजपा समर्थकों के बीच इसको लेकर भारी उत्साह है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव राज्य की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है। आने वाले समय में राज्य की राजनीति पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *