Vijay Shah Case: विजय शाह को बड़ी राहत! राज्यपाल ने कैबिनेट के प्रस्ताव पर लगाई मुहर, अब आगे क्या ?
Vijay Shah Case: विजय शाह के विवादित बयान से जुड़े मामले में सोमवार देर रात राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कैबिनेट के प्रस्ताव पर सहमति दे दी।
Vijay Shah Case: विजय शाह के विवादित बयान से जुड़े मामले में सोमवार देर रात राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कैबिनेट के प्रस्ताव पर सहमति दे दी। इससे शाह के खिलाफ अभियोजन चलाने की अनुमति नहीं देने का रास्ता साफ हो गया। सुप्रीम कोर्ट में दिन में हुई सुनवाई के दौरान SIT ने जांच पूरी होने की जानकारी दी थी, जबकि कोर्ट ने अभियोजन मंजूरी के मामले में राज्यपाल के फैसले का इंतजार करने को कहा था।
कैबिनेट के प्रस्ताव पर राज्यपाल की सहमति
कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के मामले में सोमवार देर रात राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने निर्णय ले लिया। उन्होंने विजय शाह के खिलाफ अभियोजन चलाने की अनुमति नहीं देने संबंधी मध्य प्रदेश कैबिनेट के प्रस्ताव पर सहमति दे दी। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद हुआ। राज्यपाल के भोपाल लौटने के बाद देररात मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने सोमवार को लोक भवन पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद विजय शाह से संबंधित फाइल राज्यपाल के समक्ष रखी गई। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने फाइल का अवलोकन करने के बाद कैबिनेट के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी।
क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करेंगी SIT?
31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मध्यप्रदेश सरकार की ओर पेश हुए वकील ने बताया था कि अभियोजन की मंजूरी का प्रस्ताव राज्यपाल के पास भेजा गया है। अब राज्यपाल का ओर से कैबिनेट के प्रस्ताव पर हरी झंडी दिए जाने के बाद विजय शाह के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी नहीं दी गई है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान SIT अफसर ने कहा था कि अगर कैबिनेट से अभियोजन की मंजूरी नहीं मिलती है तो SIT अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर सकती है।
क्या था विजय शाह का विवादित बयान ?
बता दे कि मंत्री विजय शाह ने 11 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने (आतंकी) हिंदुओं को उनके कपड़े उतार कर मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। कटे पिटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर ऐसी की तैसी करवाई. उन्होंने कपड़े उतारकर कर हमारे हिंदूओं को मारा मोदीजी ने उनकी बहन को उनकी एसी की तैसी करने उनके घर पर भेजा." आगे ये बयान इतना आपत्तिजनक है कि इसे यहां कोट नहीं किया जा सकता.
