सागर जहरीली शराब कांड पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, न्यायिक जांच के आदेश, अफसरो पर भी कार्रवाई
सागर शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्यायिक जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
Sagar Liquor Case: सागर जहरीली शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा और सख्त प्रशासनिक फैसला लिया है। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही सागर संभाग में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दिलीप कुमार को संभाग आयुक्त और इरशाद वली को नया IG बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
न्यायिक जांच के आदेश
सागर शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्यायिक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि घटना के पीछे किन लोगों की भूमिका रही और लापरवाही कहां हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए.
दिलीप कुमार को सागर संभाग आयुक्त की कमान
सीएम के निर्देश के बाद दिलीप कुमार ने सागर संभाग के नए आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव मामले की गंभीरता के बीच सरकार के सख्त रुख का संकेत माना जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को मजबूत करना बताई गई है।
पुलिस प्रशासन में भी बड़ा बदलाव
पुलिस प्रशासन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इरशाद वली को सागर संभाग की पुलिस की जिम्मेदारी सौंपते हुए नया IG बनाया गया है। इस फैसले के साथ सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि गंभीर मामलों में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर जवाबदेही तय करने में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी तरह की चूक करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



.jpg&w=3840&q=75)