Breaking News: राहुल गांधी का इंदौर दौरा रद्द, अब 19 सितंबर को कार्यक्रम, जाने पूरी खबर
Breaking News: राहुल गांधी का इंदौर दौरा अब 12 सितंबर की जगह 19 सितंबर को होगा।
Breaking News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इंदौर दौरा अब 12 सितंबर की जगह 19 सितंबर को होगा। राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम को चुना था और जिला प्रशासन से इसकी अनुमति मांगी थी। हालांकि, प्रशासन ने कोर्ट का हवाला देते हुए नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम का स्थल बदलने का फैसला किया है।
अब राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर के रीजनल पार्क में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम की नई तारीख और नए स्थल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के शामिल होने की संभावना है।