MP Weather: 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; जानें आपके शहर का हाल
MP Weather: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। टीकमगढ़ समेत पांच जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों में ढाई इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।
5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
आज टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में मौसम ज्यादा बिगड़ सकता है। इन पांच जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में भी जमकर बरसेंगे बादल
गुना, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, सीधी और सिंगरौली समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में ढाई इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
भोपाल समेत इन शहरों में भी बारिश
भोपाल, विदिशा, इंदौर, धार, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना, मुरैना, भिंड, शिवपुरी और दतिया समेत अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। हालांकि इन इलाकों में बारिश की तीव्रता अलग-अलग रहने की संभावना है। कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
इन मौसम प्रणालियों से बढ़ी बारिश
मध्य प्रदेश में बारिश का असर बढ़ने के पीछे ट्रफ लाइन, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया का स्ट्रांग सिस्टम प्रमुख वजह बताया जा रहा है। इन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल बने हुए हैं और कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है।