MP IAS Trasfer: 11 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, दिलीप कुमार सागर आयुक्त बनाए गए; 6 जिला पंचायत CEO भी बदले गए
जिन अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, उनमें सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा 6 जिला पंचायत CEO को भी बदला गया है।

MP IAS Trasfer: मध्य प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। प्रदेश के 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। दिलीप कुमार को सागर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। जिन अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, उनमें सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा 6 जिला पंचायत CEO को भी बदला गया है।
इन IAS अधिकारियों को हुए ट्रांसफर
मध्य प्रदेश में अधिकारियों के तबादले
1. अनिल सुचारी
वर्तमान पदस्थापना: आयुक्त, सागर संभाग
नई पदस्थापना: MD, भंडार गृह निगम, भोपाल
2. दिलीप कुमार
वर्तमान पदस्थापना: आयुक्त उद्योग, MD, लघु उद्योग निगम (अतिरिक्त प्रभार)
नई पदस्थापना: आयुक्त, सागर
3. अनुभा श्रीवास्तव
वर्तमान पदस्थापना: प्रमुख राजस्व आयुक्त, पवन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग तथा आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार)
नई पदस्थापना: सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग
4. सतेंद्र सिंह
वर्तमान पदस्थापना: आयुक्त-सह-संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास एवं राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)
नई पदस्थापना: सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग तथा आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास एवं राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम
5. नेहा मारव्या सिंह
वर्तमान पदस्थापना: संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, मध्यप्रदेश एवं MD, MAPCET तथा MD, अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम तथा संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)
नई पदस्थापना: प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल
6. निधि निवेदिता
वर्तमान पदस्थापना: OSD सह आयुक्त, डेंगू एवं वेक्टर जनित विकास तथा मिशन संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन, भोपाल
नई पदस्थापना: OSD सह-मुख्य राजस्व आयुक्त, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार)
7. अनुराग वर्मा
वर्तमान पदस्थापना: MD, मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम, भोपाल तथा MD, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (अतिरिक्त प्रभार)
नई पदस्थापना: प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल
8. मयंक अग्रवाल
वर्तमान पदस्थापना: प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, भोपाल
नई पदस्थापना: CEO, VB-GRAM तथा मिशन संचालक, समग्र नर्मदा मिशन, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)
9. संदीप जीआर
वर्तमान पदस्थापना: OSD सह आयुक्त, इंदौर
नई पदस्थापना: OSD सह-आयुक्त, महिला एवं बाल विकास तथा मिशन संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन, भोपाल
- अवि प्रसाद
वर्तमान पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल
नई पदस्थापना: MD, पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉरपोरेशन, भोपाल
11. नेहा जैन
वर्तमान पदस्थापना: अपर आयुक्त, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर
नई पदस्थापना: CEO, स्मार्ट सिटी उज्जैन एवं अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, उज्जैन (अतिरिक्त प्रभार
6 जिला पंचायत CEO बदले गए
IAS के तबादले के साथ ही 6 जिला पंचायत सीईओ भी बदले गए हैं। सिंगरौली के जिला पंचायत CEO जगदीश कुमार गोमे को सागर जिला पंचायत का CEO नियुक्त किया गया। प्रशासनिक बदलावों में संभागीय स्तर से लेकर जिलों के ग्रामीण प्रशासन तक व्यापक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इससे पहले अगस्त में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में जिला पंचायत CEO स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया था।
देखें किसको कहां मिली तैनाती
1. नरोत्तम प्रसाद भार्गव
वर्तमान पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण
नई पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, हरदा
2. अखिलेश कुमार जैन
वर्तमान पदस्थापना: अपर कलेक्टर, जिला गुना तथा सक्षम प्राधिकारी, गेल (इंडिया) लिमिटेड, विजयपुर, जिला गुना (अतिरिक्त प्रभार)
नई पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धार
3. सुरभि तिवारी
वर्तमान पदस्थापना: उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल
नई पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, विदिशा
4. ओमप्रकाश सनोड़िया
वर्तमान पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, विदिशा
नई पदस्थापना: अपर मेला अधिकारी, सिंहस्थ, उज्जैन
5. शैलेन्द्र सिंह
वर्तमान पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सतना
नई पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दतिया
6. सपना त्रिपाठी
वर्तमान पदस्थापना: अपर कलेक्टर, जिला रीवा
नई पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सतना
