Gen-Z Tourist Kargil Video: मिनिमार्ग चेकपोस्ट पर क्यों भड़की महिला? ‘Gen-Z’ बयान वायरल, पूर्व सैन्य अफसर भी बोले
Gen-Z Tourist Kargil Video: मिनिमार्ग चेकपोस्ट पर ट्रैफिक रोकने से नाराज महिला का Gen-Z बयान वायरल हुआ, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और जवानों के सम्मान पर बहस छिड़ गई।
Gen-Z Tourist Kargil Video: लद्दाख के जोजिला-गुमरी मार्ग पर मिनिमार्ग चेकपोस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें महिला पर्यटक ट्रैफिक रोके जाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से बहस करती दिख रही है। महिला ने खुद को Gen-Z बताते हुए सुरक्षा प्रतिबंधों पर सवाल उठाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर पर्यटकों की परेशानी और संवेदनशील सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई है।
‘We are Gen-Z’ वाले बयान से मचा बवाल
वायरल वीडियो में महिला ट्रैफिक रोके जाने से नाराज नजर आती है। बहस के दौरान वह कहती सुनाई देती है, ‘We are Gen-Z, we won't tolerate this nonsense।’ महिला टैक्स, सेना के वेतन और मामले को संसद तक ले जाने जैसी बातें भी करती नजर आती है। इसी बयान के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया।
VIP मूवमेंट के कारण रोका गया था ट्रैफिक
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना 25 जुलाई की है। उस समय रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख के जोजिला-गुमरी मार्ग से गुजरने का कार्यक्रम था। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर से गुमरी पहुंचने के बाद आगे का सफर सड़क मार्ग से किया गया। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए सामान्य ट्रैफिक रोका गया था। VIP मूवमेंट पूरा होने के बाद पर्यटकों को आगे जाने दिया गया।
वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर दो राय
घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग महिला की नाराजगी को ट्रैफिक में फंसने की स्वाभाविक प्रतिक्रिया बता रहे हैं। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि संवेदनशील सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पीछे कारण हो सकते हैं, इसलिए जवानों से बातचीत में संयम जरूरी है।
पूर्व सैन्य अफसरों ने जवानों के सम्मान की बात कही
वीडियो सामने आने के बाद पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी प्रतिक्रिया दी। जनरल वीके सिंह समेत अन्य पूर्व अधिकारियों ने सैनिकों की जिम्मेदारियों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा प्रोटोकॉल को समझने की जरूरत पर जोर दिया। उनका कहना है कि सड़क बंद होने के पीछे सैन्य गतिविधि, मौसम या सुरक्षा कारण हो सकते हैं।