CM मोहन यादव का आज मिनट टू मिनट कार्यक्रम, इंदौर में सुपर कॉरिडोर-3 का करेंगे शुभारंभ, शाम को होंगे दिल्ली रवाना
इंदौर में निर्धारित कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वह वहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिन कृषि, विकास और परिवहन से जुड़े आयोजनों के बीच व्यस्त रहेगा। उनके कार्यक्रम की शुरुआत भिंड में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से होगी, जिसमें वह भोपाल से वर्चुअली जुड़ेंगे।
दोपहर 1:10 बजे बलराम कृषि महोत्सव में VC के जरिए जुड़ेंगे
मुख्यमंत्री सुबह सबसे पहले 10.45 बजे RCVP नरोन्हा प्रशासन एकेडमी पहुंचे। यहां वे एकेडमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य स्ततरीय समारोह में मध्य प्रदेश के 33 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे भिंड में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।
इंदौर में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
इसके बाद दोपहर 1:45 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। करीब 2:25 बजे वह इंदौर के सांदीपनि शासकीय अहिल्याबाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वह इंदौर मेट्रो से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। करीब 2850 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सुपर कॉरिडोर-3 को इस कार्यक्रम के जरिए शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे।
शाम करीब साढ़े 6 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना
इंदौर में निर्धारित कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वह वहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि, दिल्ली के कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यक्रम के अनुसार तय होगी।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को मध्य प्रदेश में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक परिवहन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इंदौर मेट्रो परियोजना के नए हिस्से की शुरुआत से शहर के परिवहन नेटवर्क को और विस्तार मिलने की उम्मीद है। वहीं, बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी सरकार की गतिविधियां केंद्र में रहेंगी