Aayudh

Categories

MP में दर्दनाक दिन : किसी का दर्शन अधूरा रह गया, किसी का घर उजड़ा, जानिये पूरी खबर!

MP Road Accident

MP News : रायसेन। मध्य प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। मैहर, रायसेन और सिंगरौली में हुए दर्दनाक हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कहीं चलती बाइक पर पेड़ गिर गया तो कहीं बिजली के पोल कार के आर-पार निकल गए।

मैहर में दर्शन के सफर पर निकले युवाओं पर टूटा कहर

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए जा रहे चार युवक-युवतियों की बाइक पर अचानक सीसम का पेड़ गिर गया। हादसा बरहिया गांव के पास हुआ, जहां पेड़ को ट्रैक्टर से खींचा जा रहा था। इस हादसे में 18 वर्षीय रागिनी कुशवाहा और 21 वर्षीय अमित कुशवाहा की मौत हो गई। वहीं दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Padma Shri Awards 2026 : जानिए क्यों चर्चा में हैं 88 साल के इंदरजीत सिंह सिद्धू, पद्म श्री पाने वालों में विदेशी नाम भी शामिल

पेड़ कटाई में लापरवाही की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ को खींचने के दौरान वह अचानक सड़क पर आ गिरा और बाइक उसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायसेन में कार को चीरते हुए निकले बिजली के पोल

रायसेन के गोपालपुर बायपास पर एक हैरान करने वाला हादसा हुआ। बिजली के पोल लेकर जा रहे ट्रैक्टर के पीछे चल रही कार सीधे पोलों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लंबे पोल कार के अगले हिस्से को चीरते हुए पीछे तक निकल गए। हादसे में भोपाल निवासी एक दंपति और एक बच्चा घायल हो गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर नया था और उस पर नंबर भी नहीं लिखा था। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

MP Monsoon Preparation : मानसून से पहले अधूरी तैयारियां बनी चिंता, भोपाल से इंदौर तक खुदी सड़कों और जलभराव का खतरा

सिंगरौली में बस ने मासूम को कुचला

सिंगरौली के बरगवां क्षेत्र में जयसवाल ढाबा के पास तेज रफ्तार बस ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ भी की। हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

हाईवा की टक्कर से युवक की मौत

सिंगरौली के ही जियावन थाना क्षेत्र में लोहरा तिराहे के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MP Online Transfer Process : मध्य प्रदेश के सरकारी शिक्षकों को बड़ी राहत, ऑनलाइन ट्रांसफर नियमों में मिली छूट

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

एक ही दिन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए इन हादसों ने सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कहीं सुरक्षा नियमों की अनदेखी दिखी तो कहीं तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *