Aayudh

Categories

Ladli Behna Yojana Scam: सावधान! लाड़ली बहना योजना के नाम पर हो रही ठगी, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया ऐसा मैसेज?

Ladli Behna Yojana Scam: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के नाम पर साइबर ठग महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए पुराने आवेदन पत्र भेजकर महिलाओं से पंजीयन और किस्त बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। प्रशासन ने इसे फर्जीवाड़ा बताते हुए जांच शुरू कर दी है।

MP UCC Draft Ready: लिव-इन से शादी तक! MP में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कई बड़े नियम बदलने की तैयारी

पुराने आवेदन पत्र बन रहे ठगी का हथियार

ठग वर्ष 2023 में लाड़ली बहना योजना के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र महिलाओं के व्हाट्सएप पर भेज रहे हैं। इन फॉर्म में नाम, फोटो और मोबाइल नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी मौजूद है। इसके साथ एक QR कोड भेजकर 1350 रुपये जमा कराने के लिए कहा जा रहा है।

Dhar Bhojshala Case : भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका पर नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष से मांगा जवाब

3000 रुपये की किस्त का दिया जा रहा झांसा

साइबर ठग दावा कर रहे हैं कि लाड़ली बहना योजना के तीसरे चरण में महिलाओं का नाम जोड़कर मासिक किस्त 3000 रुपये कर दी जाएगी। इसके लिए 31 अगस्त 2026 तक विशेष शिविर लगने की झूठी जानकारी भी सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है, जिससे कई महिलाएं ठगी का शिकार हो चुकी हैं।

पुलिस की फोटो लगाकर बनाया भरोसा

भिंड जिले की एक महिला ने बताया कि उसके पास व्हाट्सएप पर वर्ष 2023 का आवेदन पत्र भेजा गया। मैसेज भेजने वाले नंबर की प्रोफाइल पर पुलिस वर्दी पहने युवक की तस्वीर लगी थी। आरोपी ने 1350 रुपये जमा करने पर योजना का लाभ शुरू कराने का दावा किया। हालांकि महिला ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद भुगतान नहीं किया।

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में आज खुल सकते हैं कई राज! CBI पेश कर सकती है AIIMS की फॉरेंसिक रिपोर्ट?

शिकायत से बच रही हैं पीड़ित महिलाएं

ग्वालियर में कई महिलाओं से QR कोड के जरिए रुपये ऐंठे जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि अधिकांश महिलाएं शिकायत दर्ज कराने से बच रही हैं। प्रशासन को आशंका है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा हो सकता है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि पुराने आवेदन पत्र ठगों तक कैसे पहुंचे।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि लाड़ली बहना योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि करें। किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें और संदिग्ध कॉल, मैसेज या QR कोड मिलने पर तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *