Aayudh

Categories

Viral Video Fact Check : पति की हत्या कर शव गैस सिलेंडर में भरने का मामला फर्जी! वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खोली पोल

Rewa Viral Video Fact Check

Viral Video Fact Check : मध्य प्रदेश। सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो के साथ दावा किया गया कि रीवा में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए और उन्हें गैस सिलेंडर में छिपा दिया। इस दावे के बाद लोगों में डर और भ्रम का माहौल बन गया। हालांकि, मामले की जांच के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसका रीवा जिले से कोई संबंध नहीं है।

Ram Mandir Donation: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रस्ट को नोटिस! जानिए कब होगी अगली सुनवाई

पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई

वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद रीवा पुलिस ने इसकी जांच की। जांच में पता चला कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक है। पुलिस के अनुसार, रीवा जिले में इस तरह की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है। इसलिए वीडियो को रीवा का बताकर साझा करना पूरी तरह गलत और अफवाह फैलाने वाला है।

रीवा पुलिस ने जारी किया आधिकारिक बयान

रीवा के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) राजीव पाठक ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा वीडियो जिले से जुड़ा नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी वीडियो या सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाली सामग्री से समाज में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

Ladli Behna Scheme: लाडली बहनों को ₹1835 करोड़ की सौगात! CM मोहन यादव ने की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की घोषणा

फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

रीवा पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना पुष्टि के भ्रामक वीडियो या संदेश सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Datia By-election : दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस- बीजेपी प्रत्याशी ने किया नामांकन, नरोत्तम मिश्रा हुए भावुक

यदि कोई व्यक्ति झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *