Aayudh

Categories

Ram Mandir Donation: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रस्ट को नोटिस! जानिए कब होगी अगली सुनवाई

Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए SIT से जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की है।

Ram Mandir CEO Vacancy : राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी! जानिए क्या-क्या मांगी योग्यताएं

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जवाब मांगा है। याचिकाओं में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की स्वतंत्र और न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की गई है।

Ladli Behna Scheme: लाडली बहनों को ₹1835 करोड़ की सौगात! CM मोहन यादव ने की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की घोषणा

SIT से मांगी जांच की स्टेटस रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) को मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि रिपोर्ट में SIT के गठन और अब तक हुई जांच का पूरा विवरण शामिल किया जाए।

20 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई तय की है। तब तक केंद्र, उत्तर प्रदेश सरकार, राम मंदिर ट्रस्ट और SIT को अपना जवाब और जांच रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करनी होगी।

Qatar News: कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक! तिरंगा आधा झुका

स्वतंत्र जांच की मांग

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की है कि चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *