Aayudh

Categories

Stephen Fleming Resigns: 17 साल बाद CSK से क्यों अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग? पांच IPL ट्रॉफी जिताने वाले कोच ने दिया इस्तीफा

Stephen Fleming Resigns: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम के साथ 17 साल तक जुड़े रहे हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए उनके योगदान के लिए आभार जताया।

Ken-Betwa Project Protest: केन-बेतवा परियोजना पर ‘चिता आंदोलन’ से ‘फांसी सत्याग्रह’ तक!आखिर क्यों मौत की दहलीज पर बैठा है आदिवासी समाज?

17 साल बाद खत्म हुई ऐतिहासिक साझेदारी

स्टीफन फ्लेमिंग साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। इसके बाद 2009 में उन्होंने टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली। एमएस धोनी और फ्लेमिंग की जोड़ी ने सीएसके को आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल किया और टीम ने उनके कार्यकाल में पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

Datia by-election Update : उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज, दोनों दलों के प्रत्याशी भरेंगे पर्चा

CSK ने भावुक संदेश के साथ कहा शुक्रिया

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि फ्लेमिंग की विरासत आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों और कोचों को प्रेरित करती रहेगी और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

हाल के सीजन में नहीं मिला उम्मीद जैसा प्रदर्शन

हालांकि पिछले कुछ सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम लगातार प्लेऑफ की दौड़ में संघर्ष करती नजर आई और प्रदर्शन को लेकर टीम प्रबंधन व कोचिंग स्टाफ पर सवाल भी उठे। ऐसे में फ्लेमिंग का इस्तीफा सीएसके के लिए बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Ram Mandir Donation : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, 4 याचिकाएं लगीं

MLC में भी नहीं चला फ्लेमिंग का जादू

फ्लेमिंग अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में टेक्सास सुपर किंग्स के भी हेड कोच थे। इस सीजन टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और 10 में से केवल तीन मुकाबले ही जीत सकी। छह टीमों की लीग में टेक्सास सुपर किंग्स सबसे निचले स्थान पर रही। माना जा रहा है कि लगातार खराब नतीजों के बीच यह फैसला लिया गया।

अब नए कोच की तलाश शुरू

फ्लेमिंग के इस्तीफे के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स के सामने नए हेड कोच की नियुक्ति सबसे बड़ी चुनौती होगी। फ्रेंचाइजी जल्द ही नए कोच के नाम का ऐलान कर सकती है, जो आगामी आईपीएल सीजन में टीम की कमान संभालेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *