Aayudh

Categories

Datia by-election Update : उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज, दोनों दलों के प्रत्याशी भरेंगे पर्चा

Datia By-election Candidates

Datia by-election Update : मध्य प्रदेश। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। इस मौके पर भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन करेंगी। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दोनों दलों ने इस अवसर को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का माध्यम बनाया है, जिसके चलते दतिया में प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा देखने को मिलेगा।

BJP Star Campaigners : दतिया उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा बने स्टार प्रचारक, बीजेपी ने जारी की लिस्ट

भाजपा प्रत्याशी के साथ रहेंगे मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा। मुख्यमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे दतिया पहुंचेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद भाजपा नेता किला चौक पर आयोजित चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे।

Ram Mandir Donation : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, 4 याचिकाएं लगीं

कांग्रेस भी दिखाएगी एकजुटता

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के नामांकन के दौरान भी पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करेगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस का प्रयास है कि नामांकन के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ चुनावी माहौल को अपने पक्ष में बनाया जाए। दतिया उपचुनाव को दोनों प्रमुख दल प्रतिष्ठा की लड़ाई मान रहे हैं, इसलिए नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *