Aayudh

Categories

Khargone Road : खरगोन में 25 साल से अधूरी 3 किमी सड़क, जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे बच्चे

Khargone Road

Khargone Road : खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कुम्हारखेड़ा से कुकड़ोल मार्ग की बदहाल स्थिति ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। गांव में स्कूल तो है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। बारिश के मौसम में पूरा रास्ता कीचड़ और फिसलन से भर जाता है। ऐसे में छात्र-छात्राएं रोजाना जान जोखिम में डालकर पैदल स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और उनकी सुरक्षा पर पड़ रहा है।

Datia Violent Protests : दतिया में BJP उपचुनाव टिकट पर हिंसक बवाल! नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने की पत्थरबाजी, SP समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

25 साल से अधूरी है केवल 3 किलोमीटर सड़क

ग्रामीणों के अनुसार, कुम्हारखेड़ा से कुकड़ोल तक सिर्फ तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण पिछले 25 वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस मार्ग से रोज 35 से अधिक छात्र-छात्राएं स्कूल जाते हैं।

बारिश के दिनों में रास्ता इतना खराब हो जाता है कि बच्चों को कीचड़ और गड्ढों के बीच पैदल चलना पड़ता है। कई बार फिसलने और चोट लगने का भी खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद बच्चों के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

BMC Salary Stopped : भोपाल नगर निगम ने 150 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों का रोका वेतन, जानिए वजह

जनप्रतिनिधियों से कई बार की जा चुकी है मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग कई बार शासन और प्रशासन के सामने रखी जा चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे के दौरान भी ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने सड़क बनाने की मांग की थी।

इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि हर चुनाव में सड़क बनाने का वादा किया जाता है, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद यह मुद्दा भुला दिया जाता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लगाई गुहार

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। उन्होंने क्षेत्र के बीजेपी सांसद गजेंद्र पटेल और भगवानपुरा से कांग्रेस विधायक केदार सिंह डाबर से जल्द सड़क निर्माण कराने की अपील की है।

Bhopal Education Scam: भोपाल में बड़ा शिक्षा घोटाला! 10 साल बाद खुला ऐसा राज, अब होगी हाई लेवल जांच

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों प्रभावित होती रहेंगी। लोगों ने प्रशासन से तत्काल इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *