Aayudh

Categories

Weather Today : महाराष्ट्र-गुजरात में बाढ़ जैसे हालात! दिल्ली-NCR और मप्र में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Today

Weather Today : नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मॉनसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और बाढ़ जैसे हालात बनने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Badrinath Donation Controversy: बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: जानिए आखिर FIR में ऐसा क्या मिला कि कर्मचारी सस्पेंड हो गया?

महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली- NCR में बारिश का असर

महाराष्ट्र के मुंबई, वसई-विरार और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है। कई घरों और सड़कों पर जलभराव बना हुआ है, जिससे लोगों को बिजली, पेयजल और आवाजाही जैसी आवश्यक सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुजरात के कई हिस्सों में भी नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं।

Terrorist Zakir Ganai killed : कौन था आतंकी जाकिर गनई? 5 दिन के ऑपरेशन के बाद मिली बड़ी सफलता

दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया है। गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आईटीओ, आनंद विहार, करोल बाग, कनॉट प्लेस और डीएनडी फ्लाईओवर सहित कई मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला।

दिल्ली और उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Datiya by election: दतिया उपचुनाव को लेकर बढ़ी हलचल! नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा नामांकन पत्र

वहीं उत्तराखंड में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है और जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में भी झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार के लिए भिंड जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

ED Action on TMC: 440 करोड़, 3 बैंक खाते और विमान डील! आखिर ED को क्या मिला? जानिए पूरा मामला

इसके अलावा मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, आगर-मालवा और रतलाम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नीमच, उज्जैन, शाजापुर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर और पन्ना में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *