Aayudh

Categories

ATS Action: ATS का बड़ा एक्शन! गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा

ATS Action:  गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें गुजरात के बनासकांठा, पाटन और नवसारी के साथ मध्य प्रदेश के देवास का एक आरोपी शामिल है। सभी के खिलाफ UAPA और BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Dhruv Rathee Video Case: ध्रुव राठी के वीडियो पर हाई कोर्ट का बड़ा अपडेट, पहले जांच फिर होगा एक्शन! जानिए पूरी खबर

गुजरात में सक्रिय नेटवर्क तैयार करने की थी तैयारी

ATS के मुताबिक आरोपी गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का संगठित मॉड्यूल तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि ये नए लोगों की भर्ती, कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने और आतंकी गतिविधियों के लिए सपोर्ट नेटवर्क बनाने में जुटे थे। एजेंसी को शक है कि यह नेटवर्क गुजरात के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी सक्रिय होने की तैयारी कर रहा था।

BAT-BMS App Blocked: मोबाइल से बंद हो रहे थे ई-रिक्शा! केंद्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन! जानिए पूरा मामला

मदरसों से जुड़े मिले कुछ आरोपी

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से तीन लोग सिद्धपुर और चिखली के मदरसों से जुड़े हुए थे। ATS अब इनके संपर्कों, गतिविधियों और संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है।

UAPA के तहत दर्ज हुआ मामला

गुजरात ATS ने सभी आरोपियों के खिलाफ UAPA की धाराओं 13, 17, 18, 38 और 39 के

Bhopal News: फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही, 2 बड़े कोचिंग सेंटर हुए सील ! जानिए पूरा मामला

साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 148 और 61 के तहत एफआईआर दर्ज की है। एजेंसी अब फंडिंग, डिजिटल रिकॉर्ड और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

इन 8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

गुजरात ATS ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू उबैदा (19), इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा उर्फ अबू हमजा (30), मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू अया (22), ज़कारिया दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा (21), मुफ्ती फौजान इस्माइल दौवा (40), मोहम्मद अमीन शेरा अमीन पालनपुरी (21), मोहम्मद अब्दुल रहमान सवदी उर्फ अबू उनीसा (22) और मध्य प्रदेश के देवास निवासी बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना (18) शामिल हैं।

जांच में जुटी ATS

एटीएस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क को फंडिंग कहां से मिल रही थी, इसके तार किन लोगों से जुड़े थे और क्या देश के अन्य राज्यों में भी इसके सदस्य सक्रिय थे। एजेंसी का मानना है कि इस कार्रवाई से एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *