Aayudh

Categories

Twisha sharma Case: ट्विशा केस के बीच गिरिबाला सिंह के घर चोरी का खुलासा! लाइसेंसी पिस्टल बरामद; आज कोर्ट में पेशी

Twisha sharma Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले के बीच रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का घर एक बार फिर चर्चा में है। कटारा हिल्स स्थित उनके घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल, जेवर, चांदी के सामान और जरूरी दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, ट्विशा केस में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की आज अदालत में पेशी भी होनी है।

MP Mining Scam : 305 करोड़ की पेनल्टी न भरने वाले खनन माफिया को लीज वापस? कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

घर में घुसे थे छह बदमाश

पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी की वारदात में कुल छह बदमाश शामिल थे। इनमें चार आरोपी घर के अंदर घुसे, जबकि दो बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे। वारदात के बाद सभी आरोपी तीन-तीन के दो समूहों में अलग-अलग दिशा में फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।

Bhopal Electricity Bill Relief: अब दिन में बिजली चलाना पड़ेगा सस्ता! 20% तक मिलेगी छूट, जानिए पूरी खबर

बैग छोड़कर भागे, चोरी का सामान बरामद

घटना वाली रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने तीन संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक संदिग्ध का बैग पुलिस के हाथ लग गया, जबकि आरोपी मौके से भाग निकले। बैग की तलाशी में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की लाइसेंसी पिस्टल, चांदी के आभूषण और कई जरूरी दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि चोरी का लगभग पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

रिटायर्ड कर्नल ने देखी थी सबसे पहले वारदात

पुलिस के मुताबिक, गिरिबाला सिंह के भाई और रिटायर्ड कर्नल रणवीर सिंह भदौरिया इन दिनों उनके घर पर रह रहे हैं। रविवार सुबह जब वह पहली मंजिल पर पहुंचे तो घर के पीछे का दरवाजा खुला मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई और जांच शुरू हुई।

Bhopal Hospital Suicide Case : भोपाल के अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम में लगाई फांसी! जानिए पूरा मामला

आज खत्म होगी न्यायिक हिरासत

इधर, ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में आज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत पूरी हो रही है। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पर फैसला होगा।

12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत

नोएडा निवासी मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई 2026 को वह अपने भोपाल स्थित ससुराल के घर की छत पर फंदे से लटकी मिली थीं। उन्हें एम्स भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद मामले में सबूत नष्ट करने और जांच को प्रभावित करने के आरोप लगे। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है, जबकि दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई अदालत में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *