Aayudh

Bharat Encounter Case : CBI जांच की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, HC जाने की दी छूट

Supreme Court Decision

Bharat Encounter Case : नई दिल्ली। बिहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को संबंधित हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की स्वतंत्रता देते हुए कहा कि मामले में उचित कानूनी मंच पर राहत मांगी जा सकती है। इसके बाद अब याचिकाकर्ता के पास हाईकोर्ट जाने का विकल्प खुला है। सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं सुनी याचिका सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि यह कथित फर्जी एनकाउंटर मौलिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच CBI से कराई जानी चाहिए। Ram Mandir Chadhawa Chori : राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, बोले – कलयुग में रावण ने रूप बदल लिया इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि जब इस मामले से जुड़ी अन्य याचिकाएं पहले से लंबित हैं, तो नई जनहित याचिका दाखिल करने की जरूरत क्यों पड़ी। अदालत ने यह भी सवाल किया कि याचिकाकर्ता सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आए और इस मामले में उनकी भूमिका क्या है। इन सवालों के बाद अदालत ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अब हाईकोर्ट में उठेगा मामला सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता चाहें तो संबंधित हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। अदालत ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की और केवल यह कहा कि उचित मंच पर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए। ऐसे में अब कथित फर्जी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की जा सकती है। MP Mining Scam : 305 करोड़ की पेनल्टी न भरने वाले खनन माफिया को लीज वापस? कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब क्या है भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला भोजपुर पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी के मारे जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद इस एनकाउंटर को लेकर विवाद शुरू हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह फर्जी मुठभेड़ थी और पुलिस ने उनकी हत्या की है। Green Energy Mission: CM मोहन यादव ने दी 3,600 करोड़ से ज्यादा की सौगात! नीमच और शाजापुर के सोलर पार्कों का किया उद्घाटन इसी आधार पर मामले की CBI जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की छूट दे दी।

Twisha sharma Case: ट्विशा केस के बीच गिरिबाला सिंह के घर चोरी का खुलासा! लाइसेंसी पिस्टल बरामद; आज कोर्ट में पेशी

Twisha sharma Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले के बीच रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का घर एक बार फिर चर्चा में है। कटारा हिल्स स्थित उनके घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल, जेवर, चांदी के सामान और जरूरी दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, ट्विशा केस में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की आज अदालत में पेशी भी होनी है। MP Mining Scam : 305 करोड़ की पेनल्टी न भरने वाले खनन माफिया को लीज वापस? कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब घर में घुसे थे छह बदमाश पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी की वारदात में कुल छह बदमाश शामिल थे। इनमें चार आरोपी घर के अंदर घुसे, जबकि दो बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे। वारदात के बाद सभी आरोपी तीन-तीन के दो समूहों में अलग-अलग दिशा में फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। Bhopal Electricity Bill Relief: अब दिन में बिजली चलाना पड़ेगा सस्ता! 20% तक मिलेगी छूट, जानिए पूरी खबर बैग छोड़कर भागे, चोरी का सामान बरामद घटना वाली रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने तीन संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक संदिग्ध का बैग पुलिस के हाथ लग गया, जबकि आरोपी मौके से भाग निकले। बैग की तलाशी में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की लाइसेंसी पिस्टल, चांदी के आभूषण और कई जरूरी दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि चोरी का लगभग पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। रिटायर्ड कर्नल ने देखी थी सबसे पहले वारदात पुलिस के मुताबिक, गिरिबाला सिंह के भाई और रिटायर्ड कर्नल रणवीर सिंह भदौरिया इन दिनों उनके घर पर रह रहे हैं। रविवार सुबह जब वह पहली मंजिल पर पहुंचे तो घर के पीछे का दरवाजा खुला मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई और जांच शुरू हुई। Bhopal Hospital Suicide Case : भोपाल के अस्पताल में भर्ती मरीज ने बाथरूम में लगाई फांसी! जानिए पूरा मामला आज खत्म होगी न्यायिक हिरासत इधर, ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में आज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत पूरी हो रही है। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पर फैसला होगा। 12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत नोएडा निवासी मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई 2026 को वह अपने भोपाल स्थित ससुराल के घर की छत पर फंदे से लटकी मिली थीं। उन्हें एम्स भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद मामले में सबूत नष्ट करने और जांच को प्रभावित करने के आरोप लगे। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है, जबकि दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई अदालत में जारी है।

Ram Mandir Chadhawa Chori : राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, बोले – कलयुग में रावण ने रूप बदल लिया

Pandit Dhirendra Shastri

Ram Mandir Chadhawa Chori : भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से राम भक्तों की आस्था और सनातन परंपराओं से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता भी जताई। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले शामिल लोगों को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं। रावण न तो माता जानकी की चोरी थी, लेकिन राम मंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी हुई है। राम भक्तों की आस्था पर चोट का दावा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि राम मंदिर से जुड़े धन के दुरुपयोग या अनियमितता के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं पर आघात है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को उनके कर्मों का दंड अवश्य मिलेगा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने धार्मिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि अधर्म का अंत निश्चित होता है। MP Mining Scam : 305 करोड़ की पेनल्टी न भरने वाले खनन माफिया को लीज वापस? कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब संतों को जिम्मेदारी देने की बात पीठाधीश्वर ने कहा कि राम मंदिर जैसी धार्मिक संस्थाओं की सेवा और व्यवस्था का दायित्व संत परंपरा से जुड़े लोगों को सौंपे जाने पर विचार किया जाना चाहिए। उनके अनुसार इससे धार्मिक संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा। हालांकि, इस संबंध में किसी आधिकारिक निर्णय की घोषणा नहीं की गई है। Green Energy Mission: CM मोहन यादव ने दी 3,600 करोड़ से ज्यादा की सौगात! नीमच और शाजापुर के सोलर पार्कों का किया उद्घाटन इंडोनेशिया का दिया उदाहरण अपने संबोधन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत के मुसलमानों का उल्लेख करते हुए इंडोनेशिया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वहां विभिन्न धार्मिक परंपराओं के सम्मान की बात देखने को मिलती है। उन्होंने बाली का जिक्र करते हुए कहा कि वहां स्थानीय परंपराओं के प्रति सहयोग और सम्मान का वातावरण है। यह वक्ता का व्यक्तिगत बयान है।

MP Mining Scam : 305 करोड़ की पेनल्टी न भरने वाले खनन माफिया को लीज वापस? कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

court

MP Mining Scam : ग्वालियर। मध्य प्रदेश में अवैध खनन और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। करोड़ों रुपये की बकाया पेनल्टी वसूल नहीं किए जाने और डिफॉल्टरों को दोबारा खनन लीज देने के मामले में कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पूछा कि जब नियमों का उल्लंघन हुआ है तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई। Bengal Public Safety Bill : बिना ट्रायल 1 साल जेल! बंगाल में पास हुआ पब्लिक सेफ्टी बिल, पुलिस को मिले ये बड़े अधिकार हाईकोर्ट ने सरकार से पूछे कड़े सवाल जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया और जस्टिस पुष्पेंद्र यादव की डबल बेंच ने जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार से कई अहम सवाल किए। कोर्ट ने पूछा कि अवैध खनन करने वालों से 305 करोड़ 97 लाख रुपये की पेनल्टी अब तक क्यों नहीं वसूली गई। साथ ही यह भी जानना चाहा कि बकाया राशि होने के बावजूद ऐसे लोगों को नई खनन लीज और पुरानी लीज का नवीनीकरण किस आधार पर दिया गया। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई 2026 को होगी। MP Weather Alert : यूपी-बिहार में बिजली गिरने और पेड़ गिरने से 13 मौतें! मानसून अभी भी MP-गुजरात में अटका, दिल्ली में 43°C गर्मी 2017 से लंबित है करोड़ों की वसूली याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2017 से खनन माफिया पर 305 करोड़ 97 लाख रुपये की पेनल्टी बकाया है। नियमों के अनुसार जुर्माना जमा नहीं करने वाले खदान संचालकों को ब्लैकलिस्ट कर उनकी खनन गतिविधियां रोक दी जानी चाहिए थीं लेकिन ऐसा नहीं किया गया। आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें राहत दी गई और नियमों की अनदेखी की गई। अवैध खनन से पर्यावरण और राजस्व को नुकसान याचिकाकर्ता के अनुसार ग्वालियर जिले के बिलौआ और बेरजा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हुआ है। यहां काले पत्थर के उत्खनन के लिए कई स्थानों पर जमीन को लगभग 100 फीट तक खोद दिया गया, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा। Green Energy Mission: CM मोहन यादव ने दी 3,600 करोड़ से ज्यादा की सौगात! नीमच और शाजापुर के सोलर पार्कों का किया उद्घाटन जांच में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन सामने आने के बावजूद कार्रवाई प्रभावी नहीं रही। आरोप है कि करोड़ों रुपये का राजस्व सरकारी खजाने में जाने के बजाय खनन माफिया तक पहुंच गया।

MP Weather Alert : यूपी-बिहार में बिजली गिरने और पेड़ गिरने से 13 मौतें! मानसून अभी भी MP-गुजरात में अटका, दिल्ली में 43°C गर्मी

MP Weather Alert

MP Weather Alert : भोपाल। देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। दूसरी ओर हरियाणा, दिल्ली समेत छह राज्यों में भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर करने की संभावना है। इस बीच कई राज्यों में बारिश, बिजली गिरने और बाढ़ की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। यूपी में मानसून की दस्तक और बारिश का असर उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के लिए अनुकूल मौसम प्रणाली सक्रिय हो गई है। सोमवार को लखनऊ सहित 15 जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। मिर्जापुर में भारी बारिश के बाद एक अंडरपास में लगभग तीन फीट पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। फिरोजाबाद के एक गांव में ई-रिक्शा पर नीम का पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं बस्ती और महराजगंज में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। Green Energy Mission: CM मोहन यादव ने दी 3,600 करोड़ से ज्यादा की सौगात! नीमच और शाजापुर के सोलर पार्कों का किया उद्घाटन बिहार – छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से जनहानि बिहार के 15 जिलों में तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिला। सीतामढ़ी, मुंगेर और पटना में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग झुलस गए। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों और एक युवक की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के 12 जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून सक्रिय होने के दौरान बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। LPG New Rules : 1 जुलाई से बदलेंगे LPG के नियम, जानिए ग्राहकों पर पड़ेगा क्या असर? असम में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित अरुणाचल प्रदेश और असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में लेकू नदी के उफान पर आने से असम के जोनाई क्षेत्र में गंभीर बाढ़ आ गई। नेशनल हाईवे-515 भी पानी में डूब गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार असम के छह जिलों में 22 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। धेमाजी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। बाढ़ के कारण 96 गांव जलमग्न हो गए हैं। करीब 1,690 हेक्टेयर कृषि भूमि और 48 हजार से अधिक पशु भी प्रभावित हुए हैं। Bengal Public Safety Bill : बिना ट्रायल 1 साल जेल! बंगाल में पास हुआ पब्लिक सेफ्टी बिल, पुलिस को मिले ये बड़े अधिकार 6 राज्यों में गर्मी का प्रकोप और मानसून का अनुमान बारिश के बीच देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान हरियाणा के रोहतक में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में 43.4 डिग्री, उत्तर प्रदेश के बांदा में 43.2 डिग्री, मध्य प्रदेश के खजुराहो में 41.2 डिग्री, पंजाब के आनंदपुर साहिब में 40.6 डिग्री और गुजरात के सुरेंद्रनगर में 40.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि 5 जुलाई तक मानसून पूरे देश में फैल सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।