Aayudh

Categories

CM Big Announcement : लोकतंत्र सेनानियों के लिए CM का बड़ा फैसला! तीर्थयात्रा से लेकर कई सुविधाएं मुफ्त, जानिए सारी सुविधाएं

CM Big Announcement : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। अब उन्हें स्पेशल ट्रेन से तीर्थयात्रा, रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस में दो दिन नि:शुल्क ठहरने, मुफ्त इलाज और एयर एंबुलेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही ताम्रपत्र से वंचित लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

सम्मेलन में किया सम्मान, कई नई सुविधाओं का ऐलान

भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। इस दौरान 96 वर्षीय लक्ष्मी नारायण पाटीदार, 95 वर्षीय शांति लाल संघवी और पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का भी विशेष सम्मान किया गया।

West Bengal UCC : पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी! विधानसभा में जल्द पेश हो सकता है विधेयक

ये सुविधाएं मिलेंगी लोकतंत्र सेनानियों को

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि लोकतंत्र सेनानियों के लिए स्पेशल ट्रेन से तीर्थयात्रा की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें प्रदेश के रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस में दो दिन तक नि:शुल्क ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मुफ्त इलाज, एयर एंबुलेंस की सुविधा और ताम्रपत्र से वंचित सेनानियों को सम्मानित करने का भी फैसला लिया गया है।

स्मृति को सहेजने की भी तैयारी

सरकार ने दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों की याद को संजोने के लिए उनके गांव और कस्बों में शिलालेख लगाने की घोषणा की है। साथ ही पार्क, सड़क और खेल मैदानों का नाम भी उनके नाम पर रखा जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें।

SBI Fraud Case : SBI के 1266 करोड़ के फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन! 3.66 करोड़ की विदेशी पॉलिसियां अटैच जनिए पूरी खबर

‘लोकतंत्र की रक्षा में बड़ा योगदान’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष स्वतंत्रता आंदोलन की दूसरी लड़ाई जैसा था। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोगों को बिना सुनवाई और बिना अपील जेल भेजा जाता था, लेकिन लोकतंत्र सेनानियों ने कठिन परिस्थितियों में भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। इसी संघर्ष की बदौलत आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग कांग्रेस ने किया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि भारत के साथ आजाद हुआ पाकिस्तान राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है।

MP Governor News : 6 जुलाई को पूरा होगा मंगुभाई पटेल का कार्यकाल, फिर राज्यपाल रहेंगे या बदले जाएंगे? जल्द होगा फैसला

सम्मेलन में उठीं कई मांगें

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कैलाश सोनी ने लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों के समान सम्मान देने और उन्हें मिलने वाली आर्थिक सहायता को आयकर मुक्त करने की मांग दोहराई। वहीं पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान के लिए लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *