Aayudh

Categories

UP BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को बनाया उपाध्यक्ष, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

Defence Minister Rajnath Singh's son appointed Vice President of UP BJP.

UP BJP : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों का ऐलान किया है। नई टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने इस गठन के जरिए आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया है।

नीरज सिंह और पूजा पाल को मिली अहम जिम्मेदारी

नई टीम में सबसे अधिक चर्चा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर है। नीरज सिंह को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।

वहीं समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पूर्व सांसद प्रियंका रावत को प्रमोशन देते हुए महामंत्री से उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Ram Mandir Land Scam : राम मंदिर जमीन घोटाले के 11 सबूत संजय सिंह ने SIT को थमा दिए, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं?

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष फोकस

बीजेपी की नई टीम में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की स्पष्ट कोशिश दिखाई दे रही है। पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देकर संगठनात्मक संतुलन बनाने का प्रयास किया है।

साथ ही महिलाओं को भी बड़ी संख्या में जिम्मेदारियां देकर महिला मतदाताओं को सकारात्मक संदेश देने की रणनीति अपनाई गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह टीम आगामी चुनावों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

NCERT Syllabus : 9वीं के स्टूडेंट्स अब पढ़ेंगे इमरजेंसी, NCERT सामाजिक विज्ञान सिलेबस में नया अध्याय जोड़ा

उपाध्यक्ष और महामंत्रियों की लंबी सूची जारी

प्रदेश संगठन में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दर्विर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप! 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो झटकों से तबाही, 10 हजार मौतों की आशंका

वहीं रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई नेताओं को मंत्री पद पर नियुक्त कर संगठन का विस्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *