Aayudh

Categories

Thai Maman Gold Ring Scheme : नवजात बच्चों को मिलेगा 1 ग्राम सोने का तोहफा, मुख्यमंत्री ने लॉन्च की नई योजना

Thai Maman Gold Ring Scheme

Thai Maman Gold Ring Scheme : तमिलनाडु सरकार ने नवजात बच्चों और मातृत्व को सम्मान देने के लिए एक अनोखी योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री Vijay ने ‘थाई ममन गोल्ड रिंग स्कीम’ (Thai Maman Gold Ring Scheme) शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को 1 ग्राम सोने की अंगूठी उपहार स्वरूप दी जाएगी। मौजूदा बाजार दर के अनुसार इस अंगूठी की कीमत लगभग 13,600 रुपये बताई जा रही है। योजना की घोषणा के बाद इसकी चर्चा राज्य के साथ-साथ देशभर में हो रही है।

Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप! 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो झटकों से तबाही, 10 हजार मौतों की आशंका

योजना पर हर साल 755 करोड़ रुपये होंगे खर्च

राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए बड़ा बजट निर्धारित किया है। अधिकारियों के अनुसार, योजना के संचालन पर हर वर्ष लगभग 755.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विजय ने संबंधित विभागों को योजना को समय पर लागू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़े।

Ram Mandir Land Scam : राम मंदिर जमीन घोटाले के 11 सबूत संजय सिंह ने SIT को थमा दिए, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं?

22 जून से जन्मे बच्चों को मिलेगा लाभ

सरकार के मुताबिक इस योजना का औपचारिक शुभारंभ 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरई (C. N. Annadurai) की जयंती पर किया जाएगा। हालांकि योजना को 22 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा, जो मुख्यमंत्री विजय का जन्मदिन भी है।

इसका मतलब है कि 22 जून 2026 या उसके बाद सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी नवजात बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने पात्रता और वितरण प्रक्रिया को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार करने शुरू कर दिए हैं।

Delhi Rape Case : दिल्ली की मासूम हत्याकांड में नया खुलासा! रेप की कोशिश नाकाम रही, फिर की हत्या

तमिल संस्कृति की परंपरा से प्रेरित है योजना

सरकारी बयान के अनुसार, यह योजना तमिल समाज की प्रसिद्ध ‘थाई मामन सीर’ परंपरा से प्रेरित है। इस परंपरा में बच्चे के मामा द्वारा नवजात को उपहार और आशीर्वाद दिया जाता है। अब राज्य सरकार स्वयं मामा की भूमिका निभाते हुए नवजात बच्चों का स्वागत करेगी।

सरकार का कहना है कि यह योजना केवल एक उपहार नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान, नवजात के स्वागत और परिवारों के साथ भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी होगी। इससे सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *