Aayudh

Categories

Betul Cop Assault Man : पुलिसकर्मी ने की युवक की निर्मम पिटाई, सिर पर पाइप से मारा; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Betul Cop Assault Man

Betul Cop Assault Man : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम और एक युवक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस दल से अभद्रता करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं युवक और उसके परिवार ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट, गला दबाने और अत्यधिक बल प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

पति-पत्नी के विवाद के बाद पहुंची थी डायल-112

जानकारी के अनुसार मुलताई निवासी अंकिता नागले और उनके पति पवन के बीच किसी घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद अंकिता ने समझाइश और सहायता के लिए डायल-112 को सूचना दी। मौके पर एक आरक्षक, एक अन्य पुलिसकर्मी और वाहन चालक पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पवन और पुलिस दल के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया। आरक्षक की शिकायत पर पवन के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

UCC in MP : मप्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज! मानसून सत्र में आ सकता है विधेयक, CM मोहन यादव ने दिए संकेत

वायरल वीडियो ने बढ़ाया विवाद

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी और युवक के बीच तीखी झड़प दिखाई दे रही है। फुटेज में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है। इसी दौरान वहां मौजूद परिजन और महिलाएं बीच-बचाव करते हुए दिखाई देते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। हालांकि वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

युवक और पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप

युवक पवन और उनकी पत्नी अंकिता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी उचित कारण के उनके साथ मारपीट की। अंकिता का कहना है कि उनके पति पुलिस दल को रास्ता बताने गए थे, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया।

MP Tree Felling : विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई पर अब लगेगी रोक, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

पवन ने आरोप लगाया कि उन्हें पाइप से पीटा गया और गर्दन दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि हाल ही में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी और वे उपचाराधीन थे। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और उपचार खर्च की मांग की है।

भीम सेना ने उठाए सवाल

मामले को लेकर भीम सेना ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाए तो कई तथ्य सामने आ सकते हैं।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मामले में दर्ज एफआईआर और पुलिस कार्रवाई की भी समीक्षा करने की मांग की गई है।

RE- NEET 2026 को लेकर MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रखेंगे नजर; DGP ने दिए सख्त निर्देश

एसडीओपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मुलताई एसडीओपी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में पुलिस दल के साथ अभद्र व्यवहार और शासकीय कार्य में बाधा की बात सामने आई है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को संयम और धैर्य बनाए रखना चाहिए था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *