हाइलाइट्स
- एआर रहमान आज भोपाल में लाइव कॉन्सर्ट करेंगे।
- कार्यक्रम BHEL दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से शुरू होगा।
- कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए मुफ्त पास वितरित किए जा रहे हैं।
- राम चरण और जाह्नवी कपूर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
AR Rahman Bhopal Live Concert : भोपाल। राजधानी भोपाल में आज संगीत प्रेमियों के लिए बेहद खास मौका होने वाला है। देश और दुनिया में अपनी आवाज और संगीत के लिए मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान आज भोपाल में लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं। यह भव्य कॉन्सर्ट BHEL दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत शाम 7 बजे से होगी।
इस कार्यक्रम को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए लोगों को मुफ्त पास दिए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग पहले ही पास लेने पहुंच चुके हैं और आज भी लोग स्थल से फ्री पास लेकर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश खुला रहेगा, जिसके चलते भारी भीड़ जुटने की संभावना है।
अभिजीत को राजनीति में नहीं चाहते, Cockroach Janata Party के संस्थापक के माता-पिता को गिरफ्तारी का डर
भेल दशहरा मैदान में तैयार हुआ भव्य मंच
एआर रहमान के लाइव कॉन्सर्ट को खास बनाने के लिए भेल दशहरा मैदान में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। आयोजकों ने हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। इसके अलावा मैदान में एक विशाल और आकर्षक मंच तैयार किया गया है, जहां आधुनिक लाइटिंग और साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
कॉन्सर्ट स्थल पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए पार्किंग और एंट्री व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। शहर के युवा और संगीत प्रेमी इस कार्यक्रम को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।
राम चरण और जाह्नवी कपूर भी होंगे शामिल
इस लाइव कॉन्सर्ट की खास बात यह भी है कि एआर रहमान के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और साउथ सुपरस्टार राम चरण भी भोपाल पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि तीनों सितारे अपनी आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के सिलसिले में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
फैंस के बीच राम चरण और जाह्नवी कपूर को लेकर भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार इस इवेंट को लेकर चर्चा हो रही है और लोग बड़ी संख्या में इस म्यूजिक नाइट का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं।
‘पेद्दी’ फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बनेगा कार्यक्रम
बताया जा रहा है कि यह कॉन्सर्ट आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन का भी हिस्सा है। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू ने किया है, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
यह जाह्नवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में फिल्म ‘देवरा’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। हाल ही में मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही थी।