Aayudh

Categories

Twisha Sharma case update: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़; CBI जांच होगी, पति समर्थ की बढ़ीं मुश्किलें

TWISHA SHARMA CASE

HIGHLIGHTS:

  • MP सरकार ने ट्विशा शर्मा केस की CBI जांच को मंजूरी दी
  • हाईकोर्ट में समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई जारी
  • ट्विशा के पिता ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए
  • परिवार ने दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग दोहराई
  • मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया

 

Twisha Sharma case update: भोपाल । एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब CBI जांच तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस केस की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने के लिए सहमति दे दी है। 20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद सरकार की ओर से यह बड़ा फैसला सामने आया। मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया है।

Smart border project: घुसपैठियों का होगा सफाया, गृह मंत्री अमित शाह का फुलप्रूफ प्लान

हाईकोर्ट में समर्थ की जमानत पर सुनवाई

उधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। मामले की सुनवाई जस्टिस ए.के. सिंह की वैकेशन बेंच में हुई, जहां महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने केस डायरी पेश करने के लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने सुनवाई दोपहर 2.30 बजे तक स्थगित कर दी। इस केस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

CBI JANCH ADESH
CBI JANCH ADESH

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने समर्थ सिंह पर केस को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समर्थ जुलाई 2023 से अगस्त 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार में लीगल एडवाइजर रह चुका है और फरारी के दौरान भी जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह को पत्र लिखकर कटारा हिल्स थाना प्रभारी को हटाने की मांग भी की है।

HEAT WAVE ALERT: नौतपा से पहले तप रहा मध्य प्रदेश, खजुराहो में पारा 47.4°C पार

दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग पर अड़ा परिवार

परिवार ने दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। नवनिधि शर्मा ने कहा कि डेडबॉडी को सुरक्षित रखने के लिए माइनस 4 डिग्री तापमान पर्याप्त होता है और पुलिस अनावश्यक दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि परिवार आखिरी दम तक दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग को लेकर लड़ाई जारी रखेगा। वहीं, सरकार ने जरूरत पड़ने पर पार्थिव शरीर को दिल्ली AIIMS पहुंचाने की व्यवस्था करने की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *