Aayudh

Categories

Cabinet ministers meeting: PM मोदी की अध्यक्षता में अहम मंत्रिपरिषद बैठक, योजनाओं की प्रगति और पश्चिम एशिया पर चर्चा

MP MINITSTERS MEETING

HIGHLIGHTS:

  • पीएम मोदी की अध्यक्षता में साढ़े चार घंटे चली बैठक
  • विकास योजनाओं और मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा
  • ‘विकसित भारत 2047’ लक्ष्य पर फिर जोर
  • पश्चिम एशिया संकट और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा
  • मंत्रियों को जनता के बीच उपलब्धियां बताने के निर्देश

 

Cabinet ministers meeting: नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को राजधानी स्थित सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक हुई। करीब साढ़े चार घंटे चली इस बैठक में सरकार के कामकाज, विकास योजनाओं की प्रगति और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के भारत पर पड़ने वाले असर पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, कॉरपोरेट मामलों, विदेश, वाणिज्य और ऊर्जा मंत्रालयों ने अपने कामकाज की प्रस्तुति दी।

SBI BANK STRIKE: आज ही निपटा लें बैंक के जरूरी काम, कल से 6-दिन बंद रहेगा SBI

मंत्रियों को तेजी और कुशलता से काम करने के निर्देश

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी कामकाज में तेजी और दक्षता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि फाइलों को बिना अनावश्यक देरी के तेजी से आगे बढ़ाया जाए और कम समय में ज्यादा काम करने पर फोकस किया जाए। पीएम ने शासन व्यवस्था को और सरल बनाने तथा सुधारों को तेज करने पर भी जोर दिया।

HEAT WAVE ALERT: नौतपा से पहले तप रहा मध्य प्रदेश, खजुराहो में पारा 47.4°C पार

‘विकसित भारत 2047’ लक्ष्य पर फिर जोर

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को दोहराते हुए कहा कि यह केवल नारा नहीं बल्कि सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर मंत्रालय को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। बैठक में उन मंत्रालयों के प्रदर्शन की भी समीक्षा हुई जिनका काम अपेक्षा के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे मंत्रालयों को सुधार के निर्देश दिए गए।

Dog Feeding Ban: अब खतरनाक आवारा कुत्तों को लगेंगे डेथ इंजेक्शन- सुप्रीम कोर्ट

विदेश दौरे और ऊर्जा संकट पर भी चर्चा

मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी के हालिया पांच देशों के सफल दौरे के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान विदेश मंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली यात्रा के परिणामों की जानकारी दी। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के हालात के कारण ऊर्जा सुरक्षा और तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *