- SP और BSP के 51 नेताओं ने छोड़ी पार्टी
- सभी नेता SBSP में हुए शामिल
- ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
- PDA राजनीति पर उठाए सवाल
- यूपी में बढ़ी राजनीतिक हलचल
UP Leaders Join SBSP: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब दोनों पार्टियों के 51 नेताओं ने एक साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में इन नेताओं ने ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि इस घटनाक्रम के बाद यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
India Russia Oil Deal: अमेरिकी दबाव बेअसर! रूसी तेल खरीदता रहेगा भारत
ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर बोला हमला
एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इस मौके पर समाजवादी पार्टी और उनके नेतृत्व पर जमकर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जितनी चाहें पीडीए का नारा लगा लें लेकिन इस जन्म में सपा की सरकार बनने वाली नहीं है। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि सपा में अब न खाता, न बही… जो अखिलेश कहें वही सही वाली स्थिति हो गई है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति और गरमा गई है।
राजा भैया के बयान का भी किया समर्थन
ओमप्रकाश राजभर ने इस दौरान रघुराज प्रताप सिंह के मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राजा भैया ने जो कहा, वह गलत नहीं है। इससे पहले राजा भैया ने एक कार्यक्रम में कहा था कि आज के ज़्यादातर मुस्लिम पहले हिंदू थे और उन्होंने दबाव या सख्ती में धर्म परिवर्तन किया था। इस बयान को लेकर पहले ही राजनीतिक विवाद चल रहा है।
Indor Girl Child Death: खेलते-खेलते कार में फंसी मासूम, दम घुटने से 4 साल की बच्ची की मौत
BSP और SP के कई नेताओं ने बदला पाला
SBSP में शामिल होने वालों में BSP और SP के कई क्षेत्रीय नेता शामिल हैं।से प्रदीप सिंह, अर्जुन प्रताप सिंह, फरीद अहमद, रविंद्र राजभर समेत कई नेता पार्टी छोड़कर आए हैं। वहीं SP से अतुल सिंह, विशाल पांडे, रणविजय सिंह, प्रवीण सिंह और संतोष यादव जैसे नेताओं ने SBSP जॉइन की है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह के दल-बदल से UP की सियासत में नए समीकरण बन सकते हैं।
Loading Viewer...