Aayudh

Categories

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामला: ड्रग्स, दहेज और मौत… आखिर क्या है पूरा विवाद?

JUSTICE FOR TWISHA

HIGHLIGHTS:

  • ट्विशा मौत मामले में नए दावे सामने आए
  • सास ने जमानत आवेदन में लगाए गंभीर आरोप
  • पति और सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज
  • सोशल मीडिया पर चला ‘जस्टिस फॉर ट्विशा’ अभियान
  • पति समर्थ सिंह की जमानत पर आज सुनवाई

 

Twisha Sharma Case: मध्यप्रदेश। भोपाल का चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद उसके परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास पर दहेज हत्या और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले में FIR दर्ज होने के बाद यह केस अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि अब सोशल मीडिया पर भी ‘जस्टिस फॉर ट्विशा’ अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

JUSTICE FOR TWISHA
JUSTICE FOR TWISHA

सास का खान ड्रग एडिक्ट थी ट्विशा

मामले में नया मोड़ तब आया जब ट्विशा की पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह की ओर से दाखिल जमानत आवेदन में कई गंभीर दावे किए गए। आवेदन में कहा गया कि ट्विशा ड्रग एडिक्ट थी और जब उसे ड्रग्स नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपने लगते थे। दावा किया गया कि नोएडा में उसे आसानी से ड्रग्स मिल जाते थे और वहीं से लौटने के बाद उसने भारी मात्रा में गांजा लिया था। आवेदन में यह भी कहा गया कि ड्रग ओवरडोज के कारण ट्विशा का अबॉर्शन हुआ था और उसका भोपाल में एक साइकैट्रिस्ट के पास इलाज चल रहा था। ससुराल पक्ष ने यह भी कहा कि वे उसका इलाज करवा रहे थे।

China Earthquake: चीन में भूकंप से तबाही, 13 इमारतें ढहीं; 7000 लोगों को निकाला सुरक्षित

परिवार ने लगाए केस दबाने के आरोप

ट्विशा के परिजनों ने इन दावों को गलत बताते हुए पति और सास पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि ट्विशा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। परिजनों ने प्रधानमंत्री और राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही सेकंड पोस्टमॉर्टम और केस को किसी अन्य एजेंसी को ट्रांसफर करने की भी मांग उठाई गई है। बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों ने छह दिन बाद भी शव लेने से इनकार कर दिया था।

आज पति की जमानत पर सुनवाई

मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज भोपाल कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले सास गिरिबाला सिंह को एंटीसिपेटरी बेल मिल चुकी है। वहीं पीड़ित पक्ष ने संकेत दिए हैं कि अगर पति को राहत मिलती है तो वे हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं। फिलहाल यह मामला भोपाल में काफी चर्चाओं में है और पुलिस जांच के साथ अदालत की सुनवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *