Aayudh

Categories

MP Bhojshala Controversy: भोजशाला विवाद पर रामेश्वर शर्मा का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले- फिर दर्शन करने तो नहीं जाएंगे?

BHOJSHALA CONTROVERSY

HIGHLIGHTS:

  • भोजशाला फैसले पर बढ़ी सियासत
  • रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय पर साधा निशाना
  • X पोस्ट कर किया कटाक्ष
  • अयोध्या फैसले का भी किया जिक्र
  • बीजेपी-कांग्रेस में बयानबाजी तेज

 

MP Bhojshala Controversy: मध्यप्रदेश। भोपाल में भोजशाला को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि देश संविधान से चलेगा या आस्था से? उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि धार्मिक मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन पर तीखा तंज कसा है। बता दें कि रामेश्वर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह पर सवाल उठाए।

CM Corporation Board Training: भोपाल में निगम-मंडलों के अध्यक्षों की ट्रेनिंग शुरू, CM मोहन यादव ने दिया सुशासन का मंत्र

X पोस्ट में किया कटाक्ष

रामेश्वर शर्मा ने अपने X पोस्ट में लिखा, राजा साहब आपको आपके ख़ुदा की क़सम, कभी भविष्य में भोजशाला में माँ वागेश्वरी के दर्शन करने तो नहीं जाएँगे? उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने इसे आस्था से जुड़ा मुद्दा बताया, जबकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

अयोध्या फैसले का भी किया जिक्र

रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने उस फैसले पर भी आपत्ति जताई थी, लेकिन बाद में वे अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। बीजेपी अब इसी उदाहरण के जरिए दिग्विजय सिंह को घेरने की कोशिश कर रही है।

Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, मैजिक सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत

चुनावी माहौल में बढ़ी बयानबाजी

मध्यप्रदेश में राजनीतिक माहौल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर बयानबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। भोजशाला मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दिनों में इस बयान को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *