Aayudh

Categories

MP CM House Meeting: सीएम हाउस में मंत्रियों की क्लास: डॉ. मोहन यादव ने वन-टू-वन बैठक में लिया कामकाज का हिसाब

MP CM HOUSE

HIGHLIGHTS:

  • CM हाउस में मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा
  • हारी सीटों और कमजोर बूथों पर फोकस
  • निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
  • योजनाओं और विभागीय कामकाज पर फीडबैक
  • मंत्रिमंडल विस्तार पर फिलहाल चर्चा नहीं

 

 

MP CM House Meeting: भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में 18 मई को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक की। बता दें कि अगले महीने सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले हुई इस अहम बैठक में करीब 20 मंत्रियों से अलग-अलग चर्चा की गई। बैठक में लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री नागर सिंह चौहान और भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप भी पहुंचे।

America Fighter Jet Crash: एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो F-18 फाइटर जेट

हारी सीटों और कमजोर बूथों पर चर्चा

बैठक में खासतौर पर उन विधानसभा सीटों की समीक्षा की गई, जहां बीजेपी पिछला चुनाव हार गई थी। मंत्रियों से उनके प्रभार वाले जिलों की राजनीतिक स्थिति, कमजोर बूथों और विरोधी दलों की गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया गया। आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बूथ मैनेजमेंट, प्रत्याशी चयन और संगठनात्मक मजबूती को लेकर मंत्रियों से सवाल किए गए।

Kerala CM Shapath Grahan: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 21 मंत्रियों के साथ बनी नई UDF सरकार; यहां देखिये लिस्ट

योजनाओं और विभागीय कामकाज की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके विभागों के कामकाज और सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति पर भी जानकारी ली। स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और गृह प्रवेश योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की मॉनिटरिंग और प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई। मंत्रियों से पूछा गया कि उन्होंने अपने प्रभार वाले जिलों में कितने दौरे किए और कितनी बैठकें लीं।

NEET PAPER LEAK MASTERMIND: NEET पेपर लीक की दूसरी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NTA में एक्सपर्ट के तौर पर थी तैनात

मंत्रिमंडल विस्तार पर नहीं हुई चर्चा

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि बाकी मंत्रियों के साथ सोमवार को भी वन-टू-वन चर्चा होगी। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। बैठक देर रात तक चली, जिसमें समितियों, निगम-मंडलों और संगठनात्मक समन्वय को लेकर भी समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *